पेट्रोल भरवाने आए शख्स की गाड़ी में लगी आग, भाग खड़े हुए सब तो महिला ने दिखाई बहादुरी
Woman extinguished the fire: दुर्घटनाएं कभी भी और कहीं भी हो सकती हैं। लेकिन मुश्किल घड़ी में लोगों का साथ देना सबसे बड़ी बात है। हाल ही में पेट्रोल पंप में कुछ लोगों की भीड़ नजर आ रही थी और देखते ही देखते वहां आग लग गई। ये आग एक शख्स की गाड़ी में लगी थी और आग लगती देख वो वहां से भाग खड़ा हुआ। जब आस-पास के लोगों ने देखा तो वे भी वहां से भाग गए। लेकिन एक महिला ने बड़ी ही बहादुरी से आग बुझाई और इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो किसी पेट्रोल पंप का है, जहां काफी सारे लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाते दिख रहे हैं। एक शख्स अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आते है लेकिन देखते ही देखते उसकी गाड़ी में आग लग जाती है।

इसके बाद आसपास के लोग ये देखकर काफी डर जाते हैं और वहां से भाग खड़े होते हैं। जिस शख्स की गाड़ी में आग लगती है, वो भी वहां से भाग जाता है। लोगों को ये डर सताने लगता है कि कहीं पेट्रोल पंप की वजह से आग और भी ना बढ़ जाए लेकिन कोई भी उस आग को बुझाने की कोशिश नहीं करता। इतने में पेट्रोल भर रही महिला कर्मचारी फायर एक्सट्विंग्विशर उठाती है और आग बुझाती है।
इसके बाद लोग अपने-अपने वाहनों को लेने वापस आते हैं। अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है। लोग इस महिला कर्मचारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। महिला ने जिस सूझबूझ के साथ आग बुझाई, वो काबिलेतारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications