महिला की प्लेट में दिखा अजीबोगरीब घिनौना समुद्री जीव, लोगों को आई'द स्ट्रेंजर थिंग्स' के मॉन्स्टर बीस्ट की याद
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब और घिनौने जीव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये दिखने में मशहूर हॉलीवुड वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स में दिखाए गए मॉन्स्टर बीस्ट जैसा लग रहा है।
Weird Sea Creature: समुद्री दुनिया अपने अंदर न जाने कैसे-कैसे राज समेटे हुए है। यहां एक से बढ़कर एक जीवों का वास है। कई बार समुद्र के क्रिएचर्स को देखकर अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता कि क्या वाकई में ये जीव हैं या फिर कुछ और? ठीक ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ, जिसने ऐसा समुद्री जीव दिखाया, जो देखने में बेहद डरावना और घिनौना लग रहा है। महिला ने इस जीव को हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में दिखाए गए एक मॉन्स्टर बीस्ट से कंपेयर किया है। ये देखने में हूबहू उसी बीस्ट जैसा नजर आ रहा है। अब इस अजीबोगरीब जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

टीम के सदस्य ने बनाया वीडियो
डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, द फिश सोसाइटी के आधिकारिक अकाउंट के इस वीडियो को एक मिलियन बार देखा गया है। टीम की सदस्य एमी ब्राइस ने इस अजीब से दिखने वाले जीव को संभालते हुए एक वीडियो बनाया है।

रोजाना शेयर करते हैं वीडियोज
बताते चलें कि फिश सोसाइटी रोजाना जानवरों के फुटेज शेयर करती है, जिसमें दिखाया जाता है कि इन्हें खाने के लिए तैयार कैसे किया जाता है। एमी बताती हैं कि जानवरों का कौनसा पार्ट फीडर है। और जब वे इसे दबाती हैं तो दर्जनों टेंड्रिल्स बाहर निकल आते हैं।

गूसनेक बार्नेकल है ये घिनौना जीव
पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि ये एक डेमोगोर्गन नहीं है, बल्कि गूसनेक बार्नेकल है। ये गूसनेक बार्नेकल असल में बेहद ही दुर्लभ और बहुत महंगा व्यंजन है। लेकिन हाल ही में अजीबोगरीब दिखने वाले इस जीव के वीडियो ने लोगों को हैरान करके रख दिया।

लोगों को हो रही हैरानी
इस अजीबोगरीब जीव को देखकर लोग सोशल मीडिया पर भी काफी हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये थोड़ा डेमोगोर्गन है। वहीं एक टिकटॉकर ने हैरान कर देने वाला इमोजी बनाया। एक अन्य ने लिखा के ये पोकेमॉन जैसा दिख रहा है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि साल 2022 खत्म होने के साथ-साथ नई प्रजातियों से रूबरू करवा रहा है।

मसल्स मीट की तरह होता है स्वाद
बताते चलें कि द फिश सोसाइटी की वेबसाइट में 200 से भी ज्यादा तरह की समुद्री डिश लिस्टेड हैं। लेकिन ये गोसनेक बार्नेकल बेहद ही अजीब दिखने वाली डिश है। द फिश सोसाइटी के एक कंटेंट क्रिएटर जॉर्ज चेम्बर्स ने कहा कि गोसनेक बार्नेकल स्पेन में खतरनाक रॉक्स में कट जाया करते हैं। इनका स्वाद मसल्स मीट की ही तरह होता है और बनावट भी कहीं ना कहीं एक जैसी ही होती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications