दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को पहनाया मंगलसूत्र, सोशल मीडिया पर छा गई शादी

इंटरनेट पर एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पीछे की जो वजह है उसे जानकर आप हैरान रह जाओगे। दरअसल शार्दुल कदम ने अपनी शादी में जैसे ही दुल्हन के हाथों मंगलसूत्र पहना, वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों की आंखें चौंधिया गईं

मुंबई, 6 मई। इंटरनेट पर एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पीछे की जो वजह है उसे जानकर आप हैरान रह जाओगे। दरअसल शार्दुल कदम ने अपनी शादी में जैसे ही दुल्हन के हाथों मंगलसूत्र पहना, वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों की आंखें फटी की फटी रह गईं। शादी वायरल होने के बाद जब शार्दुल से मंगलसूत्र पहनने का कारण पूछा गया तो उन्होंने जो बात बताई उसे सुनकर दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

इस वजह से पहना मंगलसूत्र

इस वजह से पहना मंगलसूत्र

शार्दुल ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को अपनी और पत्नी तनुजा की प्रेम कहानी बताते हुए कहा कि उनकी प्रेमकहानी ग्रेजुएशन करने के चार साल बाद शुरू हुई थी। हम बहुत ही विचित्र तरीके से एक-दूसरे से दोबारा मिले। शार्दुल बताते हैं कि तनुजा ने हिमेश रेशमिया का एक गाना इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया था। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'torture', जिसका जवाब देते हुए मेने भी लिख दिया 'maha torture'. इसके बाद हम दोनों की बातचीत शुरू हो गई।

कुछ समय बाद हम चाय पर मिले और उस दौरान हमने नारीवाद को लेकर बातचीत की। उसी समय शार्दुल ने खुद को कट्टर नारीवादी घोषित किया। शार्दुल ने कहा कि तनुजा को यह उम्मीद नहीं थी कि मैं ऐसा कह सकता हूं। इसलिए वो मेरे मुंह की तरफ देखती रही। कुछ समय बाद दोनों ने अपने बारे में अपने माता-पिता को बताया। दोनों काफी खुश थे। फिर पिछले साल सिंतबर में जब कोरोना के मामले घटने शुरू हुए तो हमने शादी करने का सोचा।

पुरुष रिश्तेदारों के निशाने पर आ गए शार्दुल

पुरुष रिश्तेदारों के निशाने पर आ गए शार्दुल

शादी वाले दिन सात फेरों के बाद शार्दुल ने तनुजा को मंगलसूत्र पहनाया और फिर उसके बाद जैसे ही शार्दुल ने तनुजा के हाथ से मंगलसूत्र पहना तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें चौंधिया गईं। उनके माता-पिता और उनके रिश्तेदारों इसका विरोध जताया। लेकिन शार्दुल अपनी अडिग रहे। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र पहनना उनके लिए समानता का प्रतीक है।
शार्दुल ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी का आधा खर्च खुद वहन किया। शार्दुल ने यह भी कहा कि तनुता ने शादी के एक दिन पहले मुझसे पूछा था कि क्या तुम शादी के बाद भी इसे पहनोगे, तो मैंने कहा हां। हमारी शादी आराम से हो गई, लेकिन मेरे निर्णय से कुछ पुरुष रिश्तेदार खुश नहीं थे। उन्होंने हमसे कुछ नहीं कहा।

अगले दिन सोशल मीडिया पर छा गई शादी

अगले दिन सोशल मीडिया पर छा गई शादी

शादी के अगले दिन हमें पता चला की हमारी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। मुख्य रूप से मंगलसूत्र को लेकर। शार्दुल न कहा कि लोगों ने ऐसे ऐसे कमेंट किये जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। कुछ कह रहे थे कि साड़ी भी पहन लेते, किसी ने कहा क्या तुम्हें हर महीने ब्लीडिंग होती है। किसी ने कहा कि यह लैंगिक समानता को सपोर्ट करने का तरीका नहीं है। शार्दुल ने कहा कि कुछ लोगों ने कमेंट कर मेरे निर्णय का समर्थन भी किया। शार्दुल ने आगे कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद तक तनुजा भी मेरे मंगलसूत्र पहनने से थोड़ा प्रभावित हुई थी लेकिन बाद में हम-दोनों एक दूसरे को समझने लगे। एक दूसरे पर विश्वास करने लगे और एक दूसरे की परवाह करने लगे। शार्दुल की कहानी को ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज पर पड़ा जा सकता है। ये कहानी भी वहीं से ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+