उम्र 6 साल, लेकिन बच्चे की लंबाई सुनकर चौंक जाएंगे आप
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजूबा बच्चा है। ये अजूबा बच्चा इन दिनों आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। एक बच्चे को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल एक 6 साल के बच्चे का कद 5 फुट 7 इंच है। बच्चे की उम्र और उसकी लंबाई में बहुत ज्यादा का फर्क है। और तो और उसकी डाईट भी किसी व्यस्क आदमी जितनी है। उसकी लंबाई की वजह की वजह से लोग उसकी तुलना 'महाबली' खली से करते हैं।

दरअसल इस अजीब बच्चे की मां श्वेतलाना भारतीय बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ी है और खुद भी लंबाई के लिए चर्चित है। उसकी मां की लंबाई सात फुट तीन इंच है। वहीं बच्चा महज 6 साल में 5 फुट 7 इंच का हो गया है।
जन्म के वक्त करन की लंबाई सामान्य थी, लेकिन वह जैसे-जैसे बड़ा होता गया उसकी लम्बाई उम्र के अनुपात से अधिक बढ़ने लगी। अब उसकी लंबाई चर्चा का विषय बन गई है। माना जा रहा है कि करन अपनी उम्र के लिहाज से इस वक्त दुनिया का सबसे लम्बा बच्चा है। वहीं करन के पिता की लंबाई भी 6फुट 6 इंच है। 5 फुट 7 इंच की लंबाई केसाथ करन अभी दूसरी कक्षा में पढ़ता है और जाहिर तौर पर उसकी क्लास में पढ़ने वाले सभी बच्चे उसके सामने काफी छोटे दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications