Swiggy की 'अग्नि परीक्षा'! फेल हुआ डिलीवरी बॉय, लोकेशन देख ऑर्डर देने की नहीं हुई हिम्मत

स्वीगी में काम करने वाले एक डिलीवरी बॉय ने एक ऑर्डर को लोकेशन तक नहीं पहुंचाया। बल्कि उल्टे कस्टमर को सख्त हिदायत दे डाली।

Mutton order in Temple

Mutton order in Temple: कई बार डिलीवरी बॉय के लिए धर्म संकट की स्थिति बन जाती है। ऐसे में वो लोकेशन के आसपास खड़े होकर ग्राहक से वहीं ऑर्डर लेने का आग्रह करते हैं। लेकिन जब कस्टमर लोकेशन पर डिलीवरी चाहता हो तो डिलीव बॉय को मुश्किलों को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी निभानी होती है। लेकिन जब धर्म आंड़े आ जाए तो स्तिथि अलग हो जाती है। दिल्ली में ऐसा ही कुछ हुआ जब एक शख्स ने मंदिर परिसर के अंदर में मटन का ऑर्डर दिया।

मटन, कोरमा का ऑर्डर लेकर पहुंचे स्वीगी डिलीवरी बॉय ने लोकेशन पर आने मना कर दिया। इससे पहले ग्राहक और स्वीगी बॉय के बीच लंबी बहस भी हुई। लेकिन इसके बावजूद जब वो लोकेशन पर आकर डिलीवरी देने को तैयार नहीं बनी तो कस्टमर ने खुद ऑर्डर लेने से मना कर दिया।

मंदिर परिसर में मीट का ऑर्डर
दरअसल, मामला पुरानी दिल्ली में मरघट हनुमान मंदिर (Marghat Hanuman Mandir) के परिसर का है। जहां से स्वीगी को मटन और कोरमा का ऑर्डर दिया गया था। ऑर्डर लेकर जब डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल वहां पहुंचा तो मंदिर परिसर देखा तो उसने मटन लेकर अंदर आने से मना कर दिया। ये घटना 1 मार्च 2023 की है। डिलीवरी के दौरान शूट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल हाथ में मटन कोरमा का ऑर्डर लेकर मंदिर परिसर के बाहर खड़ा है। डिलीवरी की लोकेशन यमुना बाजार, हनुमान मंदिर दिखा रहा था। लेकिन वो मंदिर के अंदर नहीं जाना चाह रहा था। इसको लेकर सचिन पांचाल की ग्राहस के काफी बहस हुई।

ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच हुई बात?
सचिन से जब ग्राहक लोकेशन पर ही डिलीवरी लेने की बात कहता है तो वो जवाब में कहता है, "नहीं भईया, मैं कंपनी से काफी देर से बात कर रहा हूं, गला दर्द हो गया। आपकी दुकान मंदिर परिसर के अंदर है। अगर उधर नहीं होती, तो कोई दिक्कत नहीं थी।" बाद में कस्टमर ने कहा कि वो साल के 365 दिन ऑर्डर मंगाता है। जवाब में सचिन ने कहा, "भैया आप ही सोचो...आप मंदिर के लिए प्रसाद बेचते हो.. और भैया उसी दुकान में मीट आना ठीक नहीं होगा मेरे हिसाब से तो... भईया मैं तो नहीं लेकर आ सकता मंदिर ..."

स्वीगी ने क्या कहा
डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल को कंपनी नियमों के उल्लंघन पर नौकरी से निकाल दिया गया। डिलीवरी बॉय और कस्टमर की बीच बतचीत और मंदिर के पास मटन लिए सचिन का वीडियो वायरल हो गया। मामला पुरानी दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट के मरघट हनुमान मंदिर परिसर के अंदर था। मामले में स्वीगी ने कहा कि सचिन अभी भी सिस्टम का हिस्सा है। उसे ना तो नौकरी निकाला गया और ना ही उसकी आईडी बंद की गई है। हालांकि कि ये हो सकता है कि इस घटना के बाद वो खुद डिलीवरी लेने से डरे। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में उसे नौकरी से निकाले जाने का दावा किया जा रहा है।

दुकान की बढ़ाई गई सुरक्षा
सचिन के रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने के साथ ही उस दुकानदार का नाम और दुकान का लोकेशन सार्वजनिक होगा। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए दुकान के बाहर फोर्स तैनात की गई। जिसमें भारी सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को निगरानी के लिए लगाया गया। फिलहाल उस दुकान को बंद करा दिया गया है।

Recommended Video

    Swara Bhaskar और Fahad Ahmad का Wedding Card क्यों हो रहा है Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+