दिल्ली में flyover पर स्टंट करना पड़ा भारी, लगा 36000 का जुर्माना और हुई गिरफ्तारी

दिल्ली में फ्लाईओवर पर रील बनाने वाले एक शख्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उस पर 36000 हजार जुर्माना लगाने के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और हमला के आरोप में चालान काटा, वाहन जब्त कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में कार रोककर स्टंट के मामले में बड़ी कार्रवाई। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक विडियो भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपियों को बीच फ्लाईओवर कार रोकने के चलते पीछे कितना लंबा जाम लग गया

Stunt by stopping car on flyover

वीडियो में देखा गया कि आरोपी प्रदीप ढाका ने दिल्ली के पश्चिम विहार में एक फ्लाईओवर पर कार रोकते हुए अपना वीडियो अपलोड किया था। उन्हें दरवाजा खुला रखकर कार चलाते हुए भी देखा गया। यही नहीं प्रदीप ढाका ने पुलिस बैरिकेड्स में आग लगा दी और फुटेज ऑनलाइन अपलोड किया।

दिल्ली पुलिस ने अपनी एक्स प्रोफाइल पर इसको लेकर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी पर पुलिस ने 36 हजार का जुर्माना भी लगाया। वहीं मामले में कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब आरोपी को इस कृत्य से रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर भी हमला किया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रदीप ढाका ने अपने सोशल मीडिया स्टंट के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया वह उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में कुछ नकली प्लास्टिक हथियार भी मिले हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया। ये कार्रवाई आरोपी प्रदीप ढाका के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+