सड़कों पर झाड़ू लगाती थी ये लड़की, एक दिन में बदली ऐसी किस्मत, आज बन गई है फेमस मॉडल
सोशल मीडिया के इस जमाने में कौन फर्श से अर्श पर पहुंच जाए, किसी को भी नहीं मालूम। इसी सोशल मीडिया ने सड़क पर झाड़ू लगाने वाली एक लड़की को सेलीब्रिटी बना दिया है।
Recommended Video

ब्राजीलिया। सोशल मीडिया के इस जमाने में कौन फर्श से अर्श पर पहुंच जाए, किसी को भी नहीं मालूम। पाकिस्तान का चायवाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सोशल मीडिया की इसी ताकत ने एक और लड़की को सेलीब्रिटी बना दिया। सड़क पर झाड़ू लगाने वाली ये लड़की आज एक सेलीब्रिटी है और इसके लाखों फॉलोअर्स हैं। रीटा मैटोस नाम की इस लड़की की कैसे चमकी किस्मत, जानिए...


इंटरनेट पर किसी ने डाल दी फोटो
25 साल की रीटा मैटोस ब्राजील की सड़कों पर झाड़ू लगाया करती थीं। उन्हें क्या मालूम था कि काम का एक दिन उनके लिए कुछ अलग ही लेकर आने वाला है। एक दिन रीटा जब सड़कों पर झाड़ू लगा रहीं थीं तो उनकी तस्वीर किसी ने इंटरनेट पर अपलोड कर दी। बस फिर क्या था, देखते ही देखते रीटा इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।

खूब शेयर की गई रीटा की फोटो
उनकी तस्वीर को खूब शेयर किया। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि इतनी खूबसूरत लड़की झाड़ू लगाने का काम कर रही है। किसी ने कहा कि उनको ये काम छोड़ देना चाहिए तो किसी ने कहा कि वो मॉडलिंग के लिए बनी हैं। फोटो वायरल होने की खबर जब रीटा को मालूम चली तो वो यकीन ही नहीं कर पाईं। उन्हें लगा सब उनके साथ मजाक कर रहे हैं।

इंटरनेट ने बना दिया मॉडल
लेकिन फिर रीटा को वाकई में मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। उन्हें कई ऑफर आए जिसके बाद रीटा को यकीन हुआ कि ये वाकई सच है। वो अब इंटरनेट सेलीब्रिटी बन चुकी हैं। रीटा ने इन ऑफर्स को हां बोल मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। और आज वो एक फेमस मॉडल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications