चिड़ियाघर में बच्ची का बंदरों ने किया ये हाल, वीडियो में देखें उसने क्या की थी गलती
चिड़ियाघर में बच्ची का बंदरों ने किया ये हाल, वीडियो में देखें उसने क्या की थी गलती
नई दिल्ली, 26 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायल होते रहते हैं। वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चिड़ियाघर के बाड़ें में बंद बंदर ने बच्ची के बालों को बुरी तरह खींचता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी डर जाएंगे, लेकिन बंदरों ने इस लड़की के साथ ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं....

दो स्पाइडर मंकी ने बच्ची के बालों को खींचा
मेक्सिको चिड़ियाघर की ये घटना है जहां बाड़ें में बंद दो स्पाइडर मंकी ने उसे देखने आई बच्ची के बालों को जोर से खींचना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

लड़की ने बंदरों के साथ की पहले ये हरकत
दरअसल, बच्ची पर हमला स्पाइडर मंकी ने ऐसे ही नहीं किया। लड़की बार-बार चिड़ियाघर में उस बंदर के बाड़े को बार-बार मार रही थी। क्लिप में देख सकते हैं बंदरों ने बच्ची की इस हरकत से तंग आकर अचानक लड़की को उसके बालों से पकड़ लिया लड़की अपने को छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन काफी देर तक बालों को बंदर खींचते रहे।

लड़की ने खुद को छुड़ाने की लगातार करती रही कोशिश
लड़की को उसके बालों से पकड़कर मारने का एक डरावना वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बच्ची का बाल बंदर आक्रामक रूप से खींचते नजर आ रहे हैं। लड़की ने खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश की। कुछ अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार बहुत देर बाद बंदरों ने लड़की को सबक सीखाने के बाद बाल छोड़ा

जाते समय दोबारा लड़की ने की वो ही हरकत
इतने बड़े हादसे के बावजूद लड़की ने जाते समय स्पाइड मंकी के बाड़े पर फिर दूर से मारा जिस पर दोबारा हमला बंदरों ने बालों पर ही किया उसे फिर से उसके बालों से पकड़ लिया लेकिन दूर होने के कारण वीडियो के मुताबिक, लड़की बिना किसी चोट के भाग निकली।
वायरल वीडियो देख लोगों ने किया ये कमेंट
वायरल क्लिप ने लोग कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने कमेंट किया कि बंदरों को परेशान करने की सजा लड़की को बंदरों ने दी। लोगों ने ये भी कहा जब हम बेजुबान जानवरों को उकसाते हैं तभी ऐसा होता है। कई यूजर्स ने कहा लड़की के साथ बिलकुल सही हुआ, सबक सीखाने के लिए इसके साथ ऐसा ही होना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications