अस्पताल की नर्सों से करवाया 'डर्टी डांस', देखें वायरल Video
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दक्षिण कोरिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो अस्पताल की नर्सों का है, जो एक परफॉर्मेंस दे रही है,लेकिन इस शो के दौरान जो हुआ वो बेहद हैरान कर देने वाला और आपत्तिजनक था। अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां काम करने वाली नर्सों को खुलेआम उत्तेजित डांस करने के लिए उकसाया और उनसे मंच पर अश्लील डांस करवाया।

इस मामले को बढ़ता देख द कोरियन नर्सेज एसोसिएशन ने जांच की बात कही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नर्सों ने भी आवाज बुलंद की और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि मामला अक्टूबर का है, लेकिन नर्सों के इस अश्लील डांस का वाीडियो सोशल मीडियो पर वायरल होने के बाद विवाद फिर से गरमा गया है। अब मामले की जांच की बात कही जा रही है। लेकिन जिस तरह से नर्सों से जबरन अश्लीलता करवाई गई उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का खूब गुस्सा बरसा। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications