VIDEO: ओवरस्पीड कार से अचानक होने लगी नोटों की बारिश, नोएडा में तेज रफ्तार गाड़ियों पर पुलिस ने ठोका चालान
आपने सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के कई वीडियोज देखे होंगे। पुलिस भी इन स्टंटबाजों और ओवरस्पीड कार वालों से परेशान होकर समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है। लेकिन फिर भी ये लोग बाज नहीं आते। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कार की खिड़की से बाहर आकर हुड़दंग मचा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ देर बाद इन युवकों ने कार से नोटों की बारिश करना भी शुरू कर दिया।
कार से बरसाने लगे नोट
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक कार की खिड़की से बाहर आकर नोटों की बारिश करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले का संज्ञान लेकर गाड़ियों का चालान काट दिया है।

नोएडा सेक्टर 37 का है मामला
मामला है नोएडा के सेक्टर 37 का, जिसे लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि कुछ युवकों ने सिटी सेंटर के बाहर कार में स्टंटबाजी करते हुए विंडों से जमकर नोट बरसाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही ये युवक लगातार गाड़ी का सायरन भी बजा रहे थे।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गाड़ियों का पता लगाया और फिर उनका चालान काटा। इसके बाद पुलिस ने इन युवकों को दोबारा ऐसा ना करने के लिए भी कहा। बताते चलें कि बीते कई समय से स्टंटबाज इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पुलिस के कई बार समझाने और हिदायत देने के बाद भी ये लोग बाज नहीं आते। इसके बावजूद ये लोग कभी ना कभी स्टंट करते हुए दिख ही जाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
बीते दिनों भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां स्टंटबाजी करते हुए लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। लेकिन कई बार लोग अपनी हरकतें करने से बाज नहीं आते। ऐसे लोग इस तरह के स्टंट करके ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications