गंभीर चोट के बाद शख्स ने शेयर किया एक्स-रे का फोटो, सोशल मीडिया पर यूजर खुजलाने लगे सिर
नई दिल्ली, 05 नवंबर: इंटरनेट के जमाने में लोग अक्सर अपने स्टेट्स में अपना सुख और दुख सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस वर्चुअल दुनिया में कभी-कभी ऐसी विचित्र घटनाएं भी होती है, जो वायरल होते हुए देर नहीं लगती। ऐसा ही अब एक एक्स-रे की फोटो के साथ हुआ है, जिसको एक बार चलती निगाहों से देखकर कोई भी धोखा खा बैठेगा।

हड्डी टूटने के एक्स-रे की फोटो वायरल
दरअसल, एक दुर्घटना में हड्डी टूटने वाले व्यक्ति ने अपने एक्स-रे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, इस फोटो को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अपना सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो गए। दरअसल. इस तस्वीर की एक वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किए गया था, जिसमें शख्स ने अपने डॉक्टर की ओर ली गई तस्वीर को शेयर किया, जिसमें दो पिन दिखाई दे रहे हैं, जो टूटी हुई हड्डी को ठीक करने में मदद करने के लिए डाले गए हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर खुजलाने लगे सिर
जैसा की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिन में से एक में उसके शरीर के प्रभावित क्षेत्र से एक हुक निकला हुआ है, जिससे चोट काफी भयानक लग रही है, लेकिन यह जानने के बावजूद कि शख्स के शरीर के किस हिस्से में चोट लगी है, इंटरनेट पर लोग इससे कही आगे जाकर सोचने को मजबूर हो गए।

फोटो पर आए ऐसे कमेंट
यदि आपने उंगली का अनुमान लगाया है, तो आप सही होंगे, लेकिन जब टिकटॉक पर कमेंट देखें गए तो कई लोगों ने पूरी तरह से कुछ और देखा। एक यूजर ने लिखा 'मैंने नहीं सोचा था कि यह पहली बार में एक उंगली थी। ऐसे ही दूसरे ने कहा 'ओह, यह एक उंगली है। वहीं एक और यूजर ने जैसा कि एक ने कमेंट करते हुए लिखा 'भगवान का शुक्र है कि यह एक उंगली है।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वहीं अन्य लोगों ने जल्दी से इशारा किया कि यह संभवत आदमी के निजी अंग नहीं हो सकता, क्योंकि उनमें हड्डियां नहीं होती। बता दें कि इस फोटो वाली वीडियो को 13 अक्टूबर को TikTok यूजर @fingerhook1 द्वारा साझा किए गया था, जो 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications