ट्रायल रूम में दिखा 'वो सब', भड़की महिला ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखी पूरी कहानी

ट्रायल रूम देखकर खराब हुआ महिला का मूड, भड़की महिला ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर निकाली भड़ास

सिडनी: अक्सर जब हम लोग किसी शोरूम में कपड़े खरीदने जाते हैं तो ट्रायल रुम में चेक करते हैं कि वो कपड़े हमें फिट हैं या नहीं। अगर फिटिंग सही नहीं है तो कुछ और कपड़े ट्राई करते हैं, फिर भी अगर बात नहीं बनती तो शोरूम वाले से शिकायत करते हैं कि कपड़े फिटिंग के नहीं हैं। लेकिन, क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी ने इस बात की शिकायत की हो कि कपड़े तो फिटिंग के हैं, लेकिन ट्रायल रूम की लाइट और मिरर सही ना होने की वजह से वो दिख अच्छा नहीं रहे। चौंकिए मत, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रायल रूम की तस्वीरें अपलोड कर इसी बात की शिकायत की है।

'मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी ऐसी नहीं'

'मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी ऐसी नहीं'

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक जॉर्जी क्लार्क नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि ये अभी तक के सबसे खराब चेंजिंग रूम की तस्वीरें हैं। हालांकि अपनी पोस्ट में जॉर्जी क्लार्क ने उस शोरूम का नाम नहीं लिखा, लेकिन बताया कि उनकी ये तस्वीरें 'भयानक' हैं। जॉर्जी ने ट्रायल रूप में लगे मिरर और लाइटिंग को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ये फोटो भयावह हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी ऐसी नहीं है।

'ये सब अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा'

'ये सब अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा'

जॉर्जी क्लार्क ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें से पहली फोटो में उन्होंने एक वाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। इसके अलावा जॉर्जी ने कुछ और टॉप और एक ड्रेस भी ट्राई की, लेकिन तस्वीरों में कुछ भी फिट नजर नहीं आ रहा है। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में जॉर्जी क्लार्क ने लिखा, 'सबसे खराब चेंजिंग रूम, लाइटिंग और खराब तरीके से बने कपड़ों की इस सीरीज में आपका स्वागत है, जो मैंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखे।'

'क्या मैं वास्तव में ऐसी दिखती हूं'

'क्या मैं वास्तव में ऐसी दिखती हूं'

जॉर्जी क्लार्क ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'क्या कोई इस दुकान का अंदाजा लगा सकता है। इस स्थिति की हकीकत ये है कि...अपने आपको शीशों के इतने खराब एंगल में देखना बहुत मुश्किल है। क्या मैं वास्तव में ऐसी दिखती हूं। मेरा वादा है कि अभी जो कुछ आप महसूस कर रहे होंगे, वो महसूस करने वाले आप अकेले नहीं हैं।'

'एक ट्रायल रूम मेरी भावनाओं को नहीं बदल सकता'

'एक ट्रायल रूम मेरी भावनाओं को नहीं बदल सकता'

अपनी पोस्ट में जॉर्जी क्लार्क ने कहा, 'मेरा पुराना वर्जन मुझे इस तरह देखकर जरूर परेशान हो रहा होगा। वास्तव में इसने मेरा दिन बर्बाद कर दिया होता और मैं शायद घर चली गई होती और अगले एक महीने तक खुद के बारे में नेगेटिव बाते सोचती रहती। लेकिन, मेरा वर्जन, जो खुद को हर तरह से स्वीकार करता है और बेहद प्यार करता है, वो जानता है कि एक ट्रायल रूम मेरे प्रति मेरी भावनाओं को नहीं बदल सकता। ये तस्वीरें भयानक हैं, लेकिन यह मेरे शरीर को भयानक नहीं बनाती हैं। मेरी बॉडी शानदार है।'

जॉर्जी की पोस्ट पर आए ऐसे कमेंट

जॉर्जी की पोस्ट पर आए ऐसे कमेंट

वहीं, जॉर्जी क्लार्क की पोस्ट पर उनके फैंस ने भी उनका समर्थन किया। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे भी उनसे बहुत नफरत है, चेंजिंग रूम की लाइट सबसे ज्यादा खराब होती है। इसी वजह से मुझे ऑनलाइन शॉपिंग पसंद है। मेरे बेडरूम की लाइट जितनी सॉफ्ट है, मैंने वैसी लाइट आजतक नहीं देखी।' एक और फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'आखिर ये किसका आइडिया रहा होगा कि उसने ऐसा ट्रायल रूम डिजाइन किया कि हमें खुद के लिए इतना खराब लग रहा है।'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जॉर्जी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जॉर्जी

एक तीसरे यूजर ने जॉर्जी क्लार्क की पोस्ट पर लिखा, 'मैं मानता हूं कि अगर हर शोरूम में ट्रायल रूम की लाइटिंग पर ध्यान दिया जाए तो उस शोरूम की सेल जरूर बढ़ेगी, क्योंकि लोग वहां ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करेंगे। आपको बता दें कि जॉर्जी क्लार्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 691,000 फॉलोवर्स हैं। जॉर्जी क्लार्क अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी को लेकर पॉजिटिव पोस्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+