VIDEO: आसमान में उड़ते पैराशूटर के सामने अचानक आई यह आफत, इस हादसे का मंजर था बेहद खौफनाक
फ्लोरिडा।

दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर
टिटुसविले फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, बुधवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में दो स्काइडाइवर को गंभीर हालत में ले जाया गया है। अग्निशमन विभाग बटालियन के प्रमुख ग्रेग सटन ने सीएनएन को बताया कि वे स्काईडाइविंग दुर्घटना के बाद "सतर्क और सचेत" थे। दुर्घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर है। इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी क्रिस्टीना रेनफ्रॉ ने कहा कि, हमने बस उन्हें पेड़ के बीच गिरते देखा, लेकिन हम चाह कर भी उनके लिए कुछ नहीं कर सकते थे।

क्रिस्टीना रेनफ्रॉ ने फेसबुक पर दुर्घटना की फुटेज साझा की
क्रिस्टीना ने कहा कि, मैंने देखा कि दो स्काइडाइवर एक दूसरे के आसपास चक्कर लगा रहे है। पहले मुझे लगा कि, वे स्ंटट करते हुए मस्ती कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही मुझे समझ आ गया कि वे मुसीबत में हैं। यह घटना सुबह लगभग 10.30 बजे की आसपास की है। दो स्काइडाइवर जॉर्जिया स्ट्रीट के पास टेनेसी स्ट्रीट के 990 ब्लॉक में आकर गिरे। जो आर्थर डन एयरपार्क से लगभग आधा मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। क्रिस्टीना रेनफ्रॉ ने फेसबुक पर दुर्घटना की फुटेज भी साझा की है।
एक घर के आंगन में गिरे दोनों स्काइडाइवर
टिटुसविले फायर डिपार्टमेंट ने इस घटना की फोटो शेयर की हैं। जिसमें एक यार्ड में पेड की टहनी टूटी हुई पड़ी है। जिसमें दिख रहा है कि जमीन पर नीले रंग के पैराशूट पड़े हुए हैं। घटना के बाद रेस्क्यू करने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की ने उन्हें फस्ट एड देकर ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। टाइटसविले पुलिस विभाग इस घटना की जांच कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications