वीडियो: स्काईड्राईविंग इंस्ट्रक्टर ने बच्चे को किया एक हाथ से कैच, बाल-बाल बची बच्चे की जान

एक स्काईड्राइविंग इंस्ट्रक्टर ने एक हाथ से कैच कर बच्चे को मौत के मुंह से बचा लिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

नई दिल्ली। किसके लिए कौन भगवान बन जाए इसे कह पाना मुश्किल हैं। टेक्सास में एक स्काईड्राइविंग इंस्ट्रक्टर एक मासूम बच्चे के लिए भगवान साबित हो गया। उसकी वजह से बच्चे की जान बच गई। जिस तरह से उसने एक हाथ से बच्चे को कैंच किया उसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। घटना टेक्सास की है, जहां जेसी टेक्स लियोस ने एक बच्चे को मौत से बचा लिया। जेसी एक स्काई ड्राईविंग इंस्ट्रक्टर है और एक जनरल स्टोर पर कैशियर का काम भी करते हैं।

Skydive instructor makes incredible on handed catch of toddler falling off counter, watch amazing video

जेसी के स्टोर पर एक छोटा बच्चा अपने पता के साथ खरीददारी करने आया था। कैश काउंटर पर जैसे ही उसके पिता अपने वॉलेट से कैश निकालने लगे बच्चे ने गोद से छलांग लगी दी और कैश काउंटर से गिरने लगा, लेकिन ऐन मौके पर जेसी की नजर उसपर चली गई और उसने एक हाथ से उसे कैच कर लिया। बच्चा बहुत ही छोटा था। जब वो गिरा तो जेसी का पूरा ध्यान भी नहीं था,लेकिन जेसी ने फुर्ती दिखाई और कुछ सेकेंड के अंतराल से अपने एक हाथ से ही उसे कैच कर लिया।

अगर वो सिर के बल गिरता तो उसकी जान पर बन आती, लेकिन जेसी की फुर्ती और सूझ-बूझ की वजह से वो बच गया। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। लोग जेसी की टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं। जेसी कहते हैं कि आंख के कोने से मुझे बच्चा बस गिरते हुए दिखा। मेरे पास सोचने या करने के लिए टाइम नहीं था, अगली चीज जो मुझे याद है, वो ये कि वो बच्चा मेरे हाथ में था। देखिए जेसी की शानदार वन हेंड कैच का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+