Video: बहन का दिल जीतने वाला 'रेस्क्यू'! भाई ने पलक झपकते झपट्टा मार गिरने से बचाया
नई दिल्ली, 03 सितंबर। बच्चे खेल- खेल में एक दूसरे की जमकर खिंचाई कर देते हैं। लेकिन कई बार बच्चे की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपनी बहन को सोफे से गिरने से बचा रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 9.9 मिलियन बार देखा जा चुका है।

एक 13 सेकंड के वीडियो में दो बच्चे सोफे पर दिख रहे हैं। जिसमें एक छोटी बच्ची काफी कौतूहल कर रही है। वो बहन सोफे पर थोड़ा झुक रही है। सोफे पर खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह पलट जाती है। वह जमीन से टकराने वाली थी, लेकिन लड़का हरकत में आ गया और जल्दी से उसे किसी भी गंभीर चोट से बचा लिया। उसने अपनी बहन का सिर जमीन से टकराने से बचाने के लिए उसकी शर्ट पकड़ ली। बहन भाई के सिर को सहलाती है। मानो वो इस रेस्क्यू के लिए उसे थैंक्स कह रही हो।
ये वीडियो सबसे पहले ट्विटर अकाउंट @buitengebieden से शेयर किया गया। जिसके बाद कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसे शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। ये वीडियो को 1 सितंबर को शेयर किया गया था और इसे 9.9 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। इसे अब तक 57100 बार रिट्वीट भी किया गया है।
This little boy quickly saved his baby sister from falling off the couch.. 🙏 pic.twitter.com/nu2DIV5Pgm
— Buitengebieden (@buitengebieden) September 1, 2022
वीडियो को अब तक 4 लाख 73 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि मां-बाप अपने बच्चे को बच्चे के साथ क्यों छोड़ रहे हैं। यूजर ने इस पूरे वीडियो को हास्यास्पद करार दिया। यूजर ने अपना निजी अनुभव सुनाते हुए लिखा कि वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications