Video: बछड़े की मौत का बदला लेने के लिए विशालकाय एनाकोंडा से भिड़ गई गाय

अपने बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए विशालकाय एनाकोंडा से जा झिड़ी एक गाय,देखिए कौन जीता और किसकी हुई हार?

नई दिल्ली। मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी करते को तैयार रहती है। उसके बच्चों पर कोई आंच न आए इसके लिए वो जी-जान से कोशिश करती है। अगर कोई उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाता है तो फिर वो रुद्र रुप धारण करने में भी वक्त नहीं लगाती है। फिर चाहे मां इसान की हो या जानवर की। अगर यकीन नहीं आता तो नीचे दिए वीडियो को ध्यान से देखिए, जहां अपने बछड़े की जान लेने वाली एनाकोंडा से एक गाय भिड़ गई।

 Shocking moment an angry mother cow attacks the huge anaconda that has just crushed her calf to death

एनाकोंडा ने बछड़े की जान ले ली। जब गाय को इसका पता चला तो उसने अपना आपा खो दिया और विशालकाय एनाकोंडा पर हमला कर दिया। पराग्वे और ब्राजील के बीच नार्थवेस्ट बॉर्डर प्रांत ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया, जिसमें एक गाय एनाकोंडा से लड़ती हुई दिख रही है।

गाय अपने सींग से एनाकोंडा पर हमला कर रही है। वो बार-बार एनाकोंडा को अपने सींग से घायल करने की कोशिश करती है। वहीं पास में एक बछड़े की लाश पड़ी है, जिसे बार-बार जाकर गाय जगाने की कोशिश करती है, लेकिन भूखे एनाकोंडा ने गाय के बछड़े की जान ले ली है। इसके बाद बछड़े की मौत से गुस्साई गाय उसपर हमला कर देती है। गाय ने एनाकोंडा को कुचल डालने की कई कोशिशें कीं, लेकिन एनाकोंडा से मुकाबला कर पाना आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर गाय और एनाकोंडा की लड़ाई का ये वीडियो तेजी स वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+