Shocking Video: पार्क में दो लड़कियों ने मिलकर एक को लिटा-लिटाकर पीटा, लात-घूसों से जमकर की धुनाई

Girls Fighting Video Viral: आपने अक्सर लड़कों को आपस में झगड़ा-मारपीट करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी लड़कों की तरह लड़कियों की भयानक फाइट देखी है। शायद नहीं! लेकिन सोशल मीडिया पर लड़कियों की जबरदस्त लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के एक पार्क से लड़कियों के बीच फाइटिंग का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

US park Fight

वायरल वीडियो में एक लड़की उस वक्त अपने हाथों से अपना सिर बचाने की कोशिश कर रही थी, जब दो लड़कियां उसे जमीन पर गिराकर उस पर मुक्कों और लातें बरसातीं नजर आ रही थी।

पार्क में लड़कियों की जबरदस्त लड़ाई

इस वीडियो को डीनो (@Deanceejay13) नाम के यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया था। जो कि शनिवार का है, जहां एक पार्क में दो अन्य महिलाएं एक लड़की को धक्का दे रही थीं। ट्विटर यूजर ने कैप्शन में दावा किया कि वह पीटने वाली लड़की उसकी छोटी सौतेली बहन है।

लड़के ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "इस वीकेंड में मेरी छोटी सौतेली बहन के साथ ऐसा हुआ... पार्क में गुस्साई लड़कियों ने उसे मारा, सभी लोग, प्लीज इसे शेयर करें।" यूजर ने घटना की जगह के तौर पर हुड पार्क, एशबी डे ला डौच का जिक्र किया है।

लात-घूसों की जमकर की बरसात

वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उस वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिसमें लीसेस्टरशायर के एक पार्क में दो महिलाओं को एक किशोर लड़की को बार-बार मुक्का मारते और लात मारते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा- "लीसेस्टरशायर पुलिस के अधिकारी इस वीडियो से अवगत हैं, वे घटना की आगे की जांच कर रहे हैं, और इसमें शामिल लोगों से बात करेंगे। हम 23*392390 का हवाला देते हुए, घटना के बारे में कोई भी जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को हम संपर्क करने के लिए कहते हैं।"

लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

इधर, वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स से काफी आलोचना भरे रिएक्शन मिल रहे हैं। सभी लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पुलिस इसमें शामिल क्यों नहीं है? मुझे उम्मीद है कि आपकी सौतेली बहन का अस्पताल में चेकआउट किया गया होगा। उसे वहां बहुत चोटें लगीं, उसके अच्छे होने की कामना करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+