OMG! 70 वर्ष के व्यक्ति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में हाथों से कुचल दिए 21 सेब
नई दिल्ली, 27 मई। एक वेल्डर ने 70 की उम्र में महज 60 सेकंड के भीतर 21 सेब को हाथों कुचलकर विश्व कीर्तिमान बना डाला। उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। उम्र के इस पड़ाव में नसीम असाधारण ताकत और रफ्तार वाकई अपने आप में रिकॉर्ड है। जिसका नमूना अब वर्ल्ड रिकॉर्ड के रुप में दर्ज हो चुका है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले नसीम वेल्डर का काम करते हैं। वे पाकिस्तान के नागरिक हैं। इससे पहले 1 मिनट में 13 सेब कुचलने का रिकॉर्ड उनके नाम था, जिसे 22 अगस्त 2013 को उन्होंने बनाया था। लेकिन इस बार वे अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ चुके हैं।
नसीम वेल्डर का काम करते हैं। इसलिए उनके हाथों में अद्भुत शक्ति है। नसीम ने अपनी इसी पॉवर का कमाल दिखाते हुए महज 60 सेकेंड में 21 सेब हाथों से कुचलने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। नसीम मोहम्मद राशिद के पिता हैं, जो एक सीरियल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। राशिद के नाम 73 विश्व रिकॉर्ड हैं।












Click it and Unblock the Notifications