क्या सचिन के बच्चे की मां बनीं सीमा हैदर? VIDEO शेयर कर दी खुशखबरी तो बधाईयों का लगा तांता

Seema Haider News: भारत में अपने प्यार सचिन मीणा के साथ घर बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर बीते कई दिनों से कयास लग रहे थे कि वे सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई खबरें थीं। अब सीमा ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

क्या फिर से मां बन गईं सीमा हैदर?
सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें सीमा एक छोटी सी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर होने के बाद फैंस उन्हें बधाईयां देने लगे हैं। हर कोई सीमा और सचिन को शुभकामनाएँ दे रहा है। हालांकि, इस बीच कई लोग कमेंट्स कर ये भी पूछ रहे हैं कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद आप उसे लेकर कैसे घूम रही हैं।

Seema Haider

सीमा के वीडियो ने फैंस को किया खुश
हाल ही में सीमा हैदर ने अपने सोशल मीडिया पर छोटी सी बच्ची के साथ वीडियो शेयर किया तो बधाईयों का तांता लग गया। हालांकि कैप्शन में सीमा ने कुछ साफ नहीं किया। सिर्फ हमेशा की तरह अपने फैंस को गुड मॉर्निंग कहा। ऐसे में कई लोगों का कयास है कि ये सीमा हैदर की बच्ची है। और देखते ही देखते उनका इंस्टाग्राम बधाई के मैसेज से भर गया। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का ही है।

'नन्हीं परी आ गई...'
एक यूजर ने कहा कि आपको और सचिन भाई को बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक ने कहा कि घर में नन्हीं परी आई है। ऐसे में आपको बहुत बहुत बधाई। कई लोग हैरान भीदिखे। एक यूजर ने कहा कि ऐसे कैसे हो गया। एक ने कहा कि ये बच्चा किसका है।

यहां देखें वायरल वीडियो...

प्रेग्नेंसी की फैली थी खबर
बताते चलें कि बीते दिनों सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। सभी लोग बोल रहे थे कि सीमा हैदर सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कुछ समय के बाद सीमा ने इन खबरों को खारिज तो नहीं किया मगर इतना जरूर कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वो फैंस को सबसे पहले बताएंगी।

सीमा-सचिन के घर गूंजी किलकारी!
ऐसे में सीमा हैदर की ओर से इस क्लिप का आना फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। भले ही सीमा हैदर ने कुछ ना बोला हो, मगर क्लिप से साफ हो रहा है कि किलकारी गूंजी है। हालांकि, सीमा हैदर और सचिन मीणा की तरफ से मां-बाप बनने को लेकर बयान आना अभी बाकी है। फिलहाल फैंस सीमा हैदर को ढेरों शुभकामनाएं देने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें: गुलाम हैदर से 4 बच्चे, अब सचिन से क्या चाहती हैं सीमा हैदर? बोलीं- 'प्यार की एक निशानी तो...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+