गुलाम हैदर से 4 बच्चे, अब सचिन से क्या चाहती हैं सीमा हैदर? बोलीं- 'प्यार की एक निशानी तो...'
Sachin Meena Seema Haider: सीमा हैदर जबसे पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी सचिन संग रहने आईं, छा गईं। अकसर सचिन के साथ वे रील्स पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में सीमा हैदर ने बताया कि वे सचिन के साथ अपने प्यार की एक निशानी पर सोच विचार कर रही हैं।
बीते दिनों सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। खबरें थीं कि सीमा सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में इन खबरों की कोई सच्चाई सामने नहीं आ सकी। खबर फेक ही थी। मगर अब खुद सीमा हैदर ने इस बारे में खुलकर बात की है।

सीमा हैदर सचिन से कितना प्यार करती हैं, ये बात उनके वीडियोज में साफतौर पर झलकती हैं। पहले अपने प्रेमी के लिए दूसरे देश से आना और फिर यहां आकर दूसरा धर्म अपनाना उनके प्यार को दिखाता है। अब सीमा इस प्यार की एक निशानी के बारे में सोच रही हैं।
हालिया वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं लेकिन अब वे चाहती हैं कि उनके और सचिन के प्यार की भी कोई निशानी हो। सीमा कहती हैं कि सचिन और मेरे प्यार की एक निशानी तो चाहिए ही। मगर अभी नहीं। उन्होंने कहा कि टाइम आने पर पता चल जाएगा।
सीमा की बात से साफ जाहिर है कि वे सचिन के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। हालांकि, देखना होगा कि सीमा कब इस बच्चे को जन्म देती हैं। पहले भी सीमा हैदर के चार बच्चे हैं, जो उनके पहले पति गुलाम हैदर के हैं। ऐसे में अब सीमा हैदर एक और बच्चे की मां बनने को तैयार हैं।
सीमा सचिन की बात करें तो यूट्यूब पर दोनों का एक चैनल है, जहां पर अकसर वे वीडियोज शेयर करते रहते हैं। सीमा सचिन बताते हैं कि कैसे वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कामकाज करते हैं और बच्चों के साथ कैसे रहते हैं। बीते दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सचिन सीमा के बच्चों के साथ खेलता दिखा।












Click it and Unblock the Notifications