एलियंस के लिए जासूसी कर रही हैं ये चिड़िया, UFO एक्सपर्ट के दावे ने उड़ाई नींद

एलियंस के लिए जासूसी कर रही है ये चिड़िया, UFO एक्सपर्ट के दावे ने उड़ाई नींद

नई दिल्ली। दुनिया में कई बार एलियंस के अस्तित्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई बार दावे किए गए हैं कि एलियंस भी इस ब्रह्मांड में मौजूद हैं। इसे लेकर अलग-अलग दलीलें भी दी गई हैं। अब एलियंस को लेकर एक और दावा किया जा रहा है। अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि एलियंस इंसानों की जासूसी कर रहे हैं। निक पोप, जो अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करते हैं उन्होंने दावा किया है कि एलियंस धरती की और धरतीवासियों की जासूसी करवा रहे हैं। इसके लिए वो समुद्री चिड़िया की मदद लेते हैं।

 ये चिड़िया करती है एलियंस की मदद

ये चिड़िया करती है एलियंस की मदद

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक निक पोप के मुताबिक एलियंस धरतीवासियों की जासूसी के लिए समुद्री चिड़िया सिगल्स को भेज रहे हैं। उन्होंने लोगों को इस चिड़िया से बचकर रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि लोग सिगल्स से बचकर ही रहे। आपको बता दें कि समुद्री बर्ड सिगल्स लोगों को लोग आम तौर पर चोर चिड़िया भी कहते हैं, क्योंकि ये चिड़िया लोगों के हाथों से खाना, चीजें, आइसक्रीम जैसी चीजें लेकर फुर्र हो जाती है।

जानकारी चुराकर एलियंस तक पहुंचाते हैं

जानकारी चुराकर एलियंस तक पहुंचाते हैं

निक पोप के मुताबिक सिगल्स चिड़िया अब सिर्फ हाथों से चीजें ही नहीं छीनती, बल्कि लोगों की इंसानों की जानकारी इकट्ठा कर उसे एलियंस तक पहुंचाती है। निक ने दावा किया है कि इस चिड़िया की मदद से एलियंस इंसानों और धरती पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि इस चिड़िया पर किसी को शक नहीं होगा और ये आसानी से इंसानों के बीच पहुंच सकता है इसलिए एलियंस ने जासूसी के लिए इसे चुका है।

 चिड़िया में लगे हैं डिवाइस

चिड़िया में लगे हैं डिवाइस

निक का दावा है कि सिगल्स बर्ड पर ऐसे डिवाइज लगाए गए हैं जो इंसानों की जानकारी , उऩकी बातचीत को रिकॉर्ड करता है। इस चिप की मदद से ये इंफॉर्मेशन एलियंस तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि एलियंस इंसानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं, इसलिए वो उन चीजों को अपना हथियार बनाते हैं, जिसपर इंसानों का ध्यान कम जाता है, जैसे मक्खी, चिड़िया आदि। ये चिड़िया या मक्खी ड्रोन की तरह काम करते हैं, जिसके शरीर में कैमरा, ऑडियो रिकॉर्डर जैसे डिवाइस लगे होते हैं। निक ने लोगों को ऐसे किसी भी संदेहास्पद चीजों से बचने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+