Floating City: धरती ही नहीं समुद्र में भी बसेंगे इंसान, 65000 करोड़ में बनेगा कछुए जैसा शहर , रहेंगे 60000 लोग

टेरायाच पानी पर तैरनी वाली दुनिया की सबसे बड़ी संरचना है, जिसे सऊदी अरब में बनाया जाएगा। इस स्ट्रक्चर में एक भारी भरकम बजट खर्च किया जाएगा।

Saudi Arabia Floating City: टेरायाच पानी पर तैरनी वाली दुनिया की सबसे बड़ी संरचना है, जिसे सऊदी अरब में बनाया जाएगा। इस स्ट्रक्चर में एक भारी भरकम बजट खर्च किया जाएगा। पैंगियोस के डिजाइनर लैजारिनी इसमें 8 बिलियन डालर यानी 65,000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है।

1,800 फीट लंबा और 2,000 फीट चौड़ा होगा 'शहर'

1,800 फीट लंबा और 2,000 फीट चौड़ा होगा 'शहर'


सऊदी अरब की टेरायाच का आकार कछुए के आकार जैसा है। लेकिन आकार काफी बड़ा होगा। फ्लोटिंग सिटी निर्माताओं का कहना है ये 1,800 फीट लंबा और 2,000 फीट चौड़ी होगी।

पैंजिया की याद में फ्लोटिंग सिटी की नाम

पैंजिया की याद में फ्लोटिंग सिटी की नाम

विशालकाय नाव का नाम पैंजिया के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि ये नाव लगभग 200 मिलियन से 335 मिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में थी। नाव पैंजिया की कल्पना की आधार पर ही तैयार किया है। लेकिन इसे समुद्री तूफानों से लड़ने की विशेष क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा।

60 हजार लोगों के रहने की क्षमता

60 हजार लोगों के रहने की क्षमता

साऊदी अरब की प्रस्तावित टेरायाच विशाल आकार से साथ अधिक क्षमता वाली भी होगी। ये एक साथ 60,000 लोगों का भार सह सकेगी। इसके लिए एक भारी भरकम बजट भी खर्च किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें करीब 65 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दरअसल, टेरायाचट शब्द उन जहाजों के लिए प्रयोग किया जाता है जो सुपर, मेगा और गीगा नौकाओं से बड़े हैं।

किंग अब्दुल्ला पोर्ट पर बनेगा शहर

किंग अब्दुल्ला पोर्ट पर बनेगा शहर

इतनी बड़ी संरचना बनाने के लिए डिजाइनरों को एक विशेष स्थान की आवश्यकता होगी। सऊदी अरब में इसके लिए किंग अब्दुल्ला पोर्ट को प्रस्तावित किया है। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले लगभग एक वर्ग किलोमीटर समुद्र में एक गोलाकार बांध बनाने की आवश्यकता होगी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

टेरायाच को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने बडी जिज्ञासा व्यक्त की है। आप Lazzarini द्वारा उनके YouTube पर पोस्ट किए गए वीडियो को भी देख सकते हैं, जिसमें दिखाया गया है कि टेरायाच कैसा दिखेगा। टेरायाच के बारे में लोगों के मन में कई आशंकाएं हैं। लोग सोच रहे हैं कि ये समुद्री लहरों को कैसे संभालेगा। हलांकि यह एक दिलचस्प डिजाइन है लेकिन प्रैक्टिकल नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+