Video:दलदल में मिले 1.13 अरब रुपए, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में विशाल खजाना मिला है। खोजकर्ताओं को यहां 113 करोड़ रुपए की कीमत के नोट मिले है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद भारत में कई जगहों से पुराने 500 और 1000 के नोट मिले थे। कहीं कूड़े में तो कहीं नदियां में इन नोटों को बहा दिया गया, लेकिन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में विशाल खजाना मिला है। खोजकर्ताओं को यहां 113 करोड़ रुपए की कीमत के नोट मिले है। जी हां यहां के दलदली इलाके में खोजकर्ताओं को 113 करोड़ रुपए मिले। चारों ओर नोट ही नोट बिखरे थे, लेकिन निराशा की बात ये थी कि ये नोट किसी काम के नहीं रह गए थे।

Russian explorers find £13.5million in old Soviet money in an abandoned mine

रूस की राजधानी मास्को से 160 किमी दूर ब्लादिमीर क्षेत्र में एक पुरानी खदान के पास इलाके में पैसा और मिसाइलें होने की अफवाह फैली हुई थी। इस अफवाह को लेकर कुछ लोग वहां खजाने की खोज में पहुंच गए थे। जब खोज के दौरान उन्होंने नोटों का भंडार देखा तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। इतना सारा पैसा देख सब दंग रह गए, लेकिन जब उन्होंने गौर ने इन नोटों को देखा तो निराश हो गए, क्योंकि ये सारे नोट चलन से बाहर हो चुके थे। सभी नोट 1961 से 1991 के बीच जारी किए गए थे, जो कि अब चलन के बाहर हो चुके हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक खोजी दल के लोगों को वहां अरबों सोवियत रूबल खजाने के तौर पर मिले। इस दल के लोगों को दलदल में करीब 13.5 मिलियन रूबल मिले थे। ये रकम भारतीय करेंसी में करीबन 1,128,321,250 रुपए के बराबर है। इस खोजी टीम की सदस्य ओल्गा बोगडानोवा कहते हैं कि इतने भारी तादाद में दलदल में इन नोटों को देखना बहुत आश्चर्यजनक था। हलांकि ये नोट अब बेकार थे, क्योंकि ये चलन से बाहर हो चुके थे। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+