चमत्कार! उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, पायलट-यात्री सभी बचे जिंदा

पिछले कुछ महीने में विमान दुर्घटनाएं बहुत तेजी के साथ बढ़ी हैं। अक्सर हम विमान स्पाइन-चिलिंग प्लेन क्रैश की कहानियां भी सुनते रहते हैं। ऐसा ही एक हादसा कनाडा में भी हुआ। यह हादसा कनाडाई शो, जिसे एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन कहा जाता है, के दौरान हुआ। बताया जाता है कि रोचेस्टर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक विमान जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट और एक यात्री जो पति-पत्नी थे, एक पेड़ में फंस गए। अगर दोनों पेड़ में नहीं फंसे होते तो जान चली जाती।

plane accident

ये भी पढ़ें- मोरबी हादसा: गुजरात पुलिस बोली- रेनोवेशन फर्म ने फुटब्रिज को सिर्फ पैंट-पॉलिश किया था

किसी के हताहत की खबर नहीं

किसी के हताहत की खबर नहीं

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान पास के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चैथम में हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था। हालांकि, दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची और विमान के अंदर फंसे लोगों को बचा लिया। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विमान हादसे का कैसे हुआ शिकार हो रही है जांच

विमान हादसे का कैसे हुआ शिकार हो रही है जांच

विमान हादसे का कैसे शिकार हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी हवाई दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) को दी गई है। वहीं, हादसे के बाद पहले शेड्यूल कई उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एयरपोर्ट के हवाले से दी गई जानकारी में कहा गया है कि उड़ानों को सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया है।

लैंडिग में दिक्कत की वजह से हुआ हादसा

लैंडिग में दिक्कत की वजह से हुआ हादसा

रोचेस्टर हवाई अड्डे के प्रबंधक केल्विन कैर के मुताबिक विमान ने हवाई अड्डे से उड़ान भरी लेकिन कहीं और लैंड हो गया। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि विमान ब्लू बेल हिल के कॉमन रोड पर एक पेड़ से टकराया होगा, जिससे यह हादसा हुआ है। हालांकि, हादसे के असली वजहों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सर्विस

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सर्विस

हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए केंट पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सुबह कॉमन रोड, चैथम पर एक विमान के टकराने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकारी केंट फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और साउथईस्ट कोस्ट एम्बुलेंस सर्विस के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। विमान के अंदर फंसे दो लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+