हाईवे पर चलती THAR के बोनट पर बैठकर लड़की ने किया कुछ ऐसा, एक्शन में आई पुलिस
Punjab girl makes reels on car bonnet: आजकल लोग वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कई बार लोग चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की ने उस वक्त किया जब वो चलती कार के बोनट पर बैठ गई।
दरअसल, ये लड़की चलती कार के बोनट पर इसलिए बैठी, क्योंकि इसे इंस्टाग्राम रील्स बनानी थी। वो भी कोई गली या मोहल्ले में नहीं बल्कि नेशनल हाईवे पर।

मामला होशियारपुर जिले के दासुया का है, जहां से एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को चलती कार के बोनट पर बैठा देखा जा सकता है। पुलिस ने एक्शन में आकर थार गाड़ी को सीज कर लिया है।
'टाइम्स नाऊ' की खबर के मुताबिक, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने गाड़ी के मालिक की डीटेल्स निकालीं। दासुया पुलिस के मुताबिक, अब इस मामले में लड़की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। लड़की के अलावा गाड़ी में जितने लोग मौजूद थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार को सीज कर लिया गया।
ऐसे ही एक मामले में एक कपल भी चलती गाड़ी में रील बनाता दिखा था। चौंकाने वाली बात थी कि शख्स रील बनाने के चक्कर में चलती गाड़ी को ऐसे ही छोड़ देता है। ट्विटर पर इस वीडियो Xroaders नाम के पेज से शेयर किया गया था। यूजर ने कहा कि ऐसे ही चलते चलते ये देख लिया। ये बदकिस्मती है कि हमें ऐसे सड़क पर ऐसे लोगों के बगल में गाड़ी चलानी पड़ती है। ये पागलपन है।
ADAS सिस्टम से चल रही गाड़ी में कपल रील्स बनाने में लगा हुआ था। वीडियो में शख्स ने अपने पैर ऊपर किए हुए थे। जबकि उसकी पत्नी बगल वाली सीट पर बैठी थी। शख्स स्टीयरिंग व्हील्स भूलकर सारा ध्यान रील्स बनाने पर लगा रहा था।
वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। लोगों को शख्स के इस लापरवाह रवैये पर यकीन ही नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications