'पहले खाएं बाद में चुकाएं', फ्रिज, मोबाइल या एसी नहीं बल्कि किश्तों पर मिलते हैं आम, जानें डाउन पेमेंट डीटेल

Pune trader offers mangoes on EMI: पुणे में अल्फांसो आम के दाम हमेशा आसमान छूते रहते हैं। ऐसे में एक दुकानदार ने हाल ही में आम को ईएमआई के जरिये खरीदने की स्कीम शुरू की है।

Mangoes

Mangoes on EMI: गर्मियां आते ही आम के राजा अल्फांजो की डिमांड भी बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ता देख ट्रेडर्स इसके दाम भी बढ़ा देते हैं। लेकिन पुणे के एक ट्रेडर ने ऐसा तरीका निकाला है, जिससे कोई भी आसानी से अल्फांजो आम खरीद सकता है।

महंगा है आमों का राजा
पुणे में अल्फांसो आम के दाम हमेशा आसमान छूते रहते हैं। जल्दी से कोई इन्हें लेने के बारे में नहीं सोचता। लेकिन एक दुकानदार ने ऐसी स्कीम निकाली है, जिसे जानने के बाद हर कोई इसकी तरफ खिंचा चला आ रहा है।

जब फ्रिज खरीद सकते हैं तो आम क्यों नहीं
गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के गौरव सनस ने लोगों तक अल्फांजो आसानी से पहुंचाने के लिए एक स्कीम शुरु की है। उनका कहना है कि जब लोग फ्रिज और एसी को किश्तों पर खरीद सकते हैं तो फिर आम क्यों नहीं। गौरव सनस का पूरा परिवार देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला आउटलेट चलाता है। उनका कहना है कि पूरे देश में इस आम की कीमत आसमान छू रही है तो हमने इस ईएमआई स्कीम के बारे में सोचा।

पेमेंट करने का आसान तरीका
गौरव सनक ने आम खरीदने के लिए POS मशीने लगाई हैं। इसके साथ ही आम की खरीददारी के लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड का होना जरूरी है। एक बार पेमेंट करने के बाद इसे किश्तों में बदला जा सकता है। गौरव सनस का कहना है कि उनका आउटलेट ईएमआई पर आम बेचने वाला देश का पहला आउटलेट है।

जान लें दुकानदार की ये शर्तें
आउटलेट पर आम खरीदने की प्रक्रिया किश्तों पर मोबाइल फोन खरीदने की ही तरह है। ग्राहक को क्रेडिट कार्ड की जरूरत होती है। ग्राहक को इस आम खरीदने के बाद ये पैसा तीन, छह या फिर बारह महीने की ईएमआई में बदलना होता है। लेकिन इस आम को आप कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी के बाद ही ले सकते हैं। सनस का कहना है कि अभी तक चार लोगों ने इस स्कीम का फायदा उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+