जिंदा सांप, बिच्छू और कनखजूरे को खा गई मछली, वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली। एक सेप्टीटैंक में सांप, बिच्छू और कनखजूरे को छोड़ा गया तो मछली (पफरफिश) इन तीनों को खा गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे जेसन किरेल नाम के यूजर के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 50 लाख ये ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई तरह के कमेंट भी इस वीडियो पर किए जा रहे हैं।

इसमें दिख रहा है किएक पफरफिश टैंक में अकेली तैर रही है। जैसे ही कनखजूरे को अंदल डाला जाता है तो वो उसे खा जाती है। इसके बाद एक बिच्छू को इसमें छोड़ा जाता है तो मछली उसे भी खा लेती है। इसके बाद सांप इसमें गिराया जाता है, तो मछली इसे भी खा लेती है। यूजर ने बताया है कि मछली के बड़े दांत हैं. जिसकी वजह से वो दूसरे जानवरों को खा लेती है।












Click it and Unblock the Notifications