'...किराए पर कोख, मिलेंगे 25 लाख', चीन में चौंकाने वाला एड, विवादों में घिरी हाउसकीपिंग कंपनी

चीन की हाउसकीपिंग कंपनी का 'किराए की कोख' यानी सरोगेट मदर वाला विज्ञापन चौंकाने वाला है। इसको लेकर चर्चा का दौर तेज है। सरोगेसी को लेकर उत्तरी चीन के हेनान प्रांत में एड ने एक नया विवाद पैदा किया है। मामले में शिकायत के बाद जांच की जा रही है।

चीन में स्थानीय स्वास्थ्य आयोग पिछले महीने (26 फरवरी)कहा की एड को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि चीन में ऐसा कोई मजबूत कानून नहीं है, जो सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाता हो। वहीं दूसरी ओर हाल में प्रकाशित विज्ञापन ने देश में सरोगेसी को लेकर चर्चा को तूल जरूर दिया है।

surrogate mother

विज्ञापन में क्या है?
उत्तरी चीन के हेनान प्रांत की हचेन हाउसकीपिंग ने सरोगेसी को लेकर महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसको लेकर एक विज्ञापन भी जारी किया गया है। जिसमें सरोगेसी के लिए ऑफर का स्पष्ट जिक्र किया गया है। कंपनी ने अपने विज्ञापन में कहा, "28 साल से कम उम्र की सरोगेट माताओं को 220,000 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) मिलेंगे, जबकि 29 से 30 साल के बीच की सरोगेट माताओं को 210,000 युआन (लगभग 24 लाख रुपये) दिए जाएंगे।"

सरोगेट्स के लिए मुआवजा
एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 40 से 42 वर्ष की महिलाओं को 170,000 युआन (लगभग 19 लाख रुपये) की पेशकश की गई है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सरोगेसी के लिए विज्ञापन देने वाली कंपनी जिनयांग और शंघाई दोनों में काम करती है। कंपनी बच्चे पैदा करने के लिए एक बेहतर सरोगेट की तलाश कर रही है। लेकिन अंतिम निर्णय उनके ग्राहकों का होता है। कंपनी उन्हें विकल्प के रुप में सरोगेट्स उपलब्ध करवाती हैं।

उत्तरी चीन के हेनान प्रांत की हचेन हाउसकीपिंग कंपनी की ओर से सरोगेट्स के विज्ञापन का मामला सामने आने पर कार्रवाई की जा रही है। चीन के स्वास्थ्य विभाग ने एड सामने आने पर कहा कि कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+