Video: प्रेग्नेंट औरत का इतना बड़ा हुआ पेट, देखकर चकराया लोगों का माथा, पूछ रहे हैं- कितने बच्चे हैं उसमें?
Video: प्रेग्नेंट औरत का इतना बड़ा हुआ पेट, देखकर चकराया लोगों का माथा, पूछ रहे हैं- कितने बच्चे हैं उसमें?
नेवादा, 10 जुलाई: संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा राज्य की रहवे वाली एक महिला इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 29 साल की एलियाना रोड्रिग्ज अपने बड़े बेबी बंप को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एलियाना अपने बेड़ बेबीबंप को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी हुई हैं। हालांकि बॉडी शेमिंग को लेकर की गईं शर्मसार करने वाली टिप्पणियों के बावजूद माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एलियाना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनका पेट सामान्य प्रेग्नेंट महिला की तुलना में बहुत अधिक बड़ा था। अब महिला ने अपने बेबी बंप को ट्रोल किए जाने को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

इतने किलो का पैदा हुआ बच्चा
29 साल की एलियाना रोड्रिग्ज ने 12 जून 2022 को लास वेगास के सेंटेनियल हिल्स अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का वजन 8.3 पाउंड (3.7 किलो) और 20.5 इंच का है। जिस बेबी बंप को लेकर एलियाना को ट्रोल किया जा रहा था, उसमें एक ही बच्चा था। एलियाना ने उस दिन केवल एक बच्चे को जन्म दिया था। उसने हाल ही में खुलासा किया कि उसके बेबी बंप को देखकर कई लोगों ने उससे कहा था कि उसके पेट में पक्का जुड़वा बच्चे हैं।

'आपके पेट में कितने बच्चे हैं...सच बोलो...'
अपनी डिलीवरी से एक हफ्ते पहले एलियाना ने अपना बेबी बंप दिखाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में एलियाना ने टी-शर्ट उठाकर पेट दिखाया था। कई लोगों ने महिला की बिना फिल्टर फोटो शेयर करने के लिए सराहना की थी तो वहीं कई लोगों ने ट्रोल भी किया था। एक यूजर ने लिखा, "आपके पेट में कितने बच्चे हैं?" एक व्यक्ति ने लिखा, ''झूठ बोलना छोड़ो, सच बताओ, कितने बच्चे को जन्म देने वाली हो...ये तो बहुत बड़ा लग रहा है।'

7 हजार से अधिक लोगों ने महिला से इतने बड़े बेबी बंप को लेकर सवाल किया
द इंडिपेंडेंट के मुताबिक एलियाना के वीडियो पर 7 हजार से अधिक निगेटिव कमेंट थे, इन सभी लोगों ने एलियाना के बेबी बंप को लेकर सवाल किया था। लगभग 7,000 इंस्टाग्राम यूजर्स ने एलियाना की पोस्ट पर कमेंट करके उसके बंप के आकार के बारे में इसी तरह के सवाल पूछे। हालांकि तारीफ करने वाले लोगों ने कहा, हम समझ सकते हैं आप बहुत दर्द में हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, "आप ऐसे दिखते हैं जैसे आपके जुड़वां बच्चे हैं। भगवान आपको ताकत दे।'

'मैं खुद डर गई थी कि मेरा पेट ऐसा क्यों हो गया है...'
लेकिन एलियाना रोड्रिगेज के मुताबिक, उनका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था और उनका बेबी बंप वास्तव में काफी सामान्य था। एलियाना ने कहा, ''असल मैं खुद डर गई थी, मैंने सोचा कि मेरा पेट अन्य महिलाओं की तुलना में बड़ा क्यों था।'' एलियाना ने टुडे पेरेंट्स को बताया, "मेरे डॉक्टरों ने कहा कि यह सामान्य था क्योंकि मैं केवल 4.11 की हूं और मेरा धड़ छोटा है। इसलि मेरा पेट अधिक बड़ा लग रहा है।''

महिला ने बताया क्यों बड़ा हो गया था पेट
एलियाना रोड्रिगेज ने कहा कि उसकी पहली प्रेगनेंसी के दौरान भी उसका हाल ऐसा ही था। उसका पहल बच्चा भी जन्म के समय 8.3 पाउंड था। एलियाना ने बताया उसका गर्भवती पेट इसलिए बड़ा लग रहा था क्योंकि उसने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बहुत सारे एमनियोटिक द्रव, एमनियोटिक थैली के अंदर तरल पदार्थ ले लिया था जो पोषक तत्व प्रदान करके भ्रूण की रक्षा करता है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, एमनियोटिक द्रव की अधिकता से "पॉलीहाइड्रमनिओस" हो सकता है, जो एक से दो प्रतिशत गर्भधारण में होता है। हालांकि एलियाना ने कहा कि उसके डॉक्टरों ने "तरल पदार्थ की मात्रा की जांच की और बच्चे के आकार की भी जांच की थी और बताया था कि सब नॉर्मल है।

हर किसी की प्रेगनेंसी अलग होती है
एलियाना रोड्रिगेज ने कहा ,'यह कोई रहस्य नहीं है क्योंकि गर्भावस्था हर किसी के लिए अलग होती है और हर महिला के बेबी बंप का साइज भी अलग होता है। बेबी बंप को देख कर आप ये तय नहीं कर सकते कि महिला कितने बच्चों को जन्म देने वाली है।' एलियाना ने कहा कि लोगों को बस ट्रोल करना होता है। मुझे नहीं पता कि लोगों ने किस बात के लिए मुझे टारगेट किया और भद्दे-भद्दे कमेंट किए।

'प्रेगनेंसी में महिला के बॉडी पर कमेंट करना बहुत आसान होता है...'
एलियाना ने कहा,''मुझे पता है कि कुछ लोगों में दूसरों के लिए दया की कमी होती है लेकिन मैं बहुत काइंड हार्ट वाली महिला हूं...इसलिए मुझे तो ट्रोल करने वालों के लिए भी बहुत बुरा लगता है। हालांकि, सभी कमेंट निगेटिव नहीं थे। लेकिन ये सच है कि 'प्रेगनेंसी में महिला के बॉडी पर कमेंट करना बहुत आसान होता है। मैंने अपनी बातें इसलिए शेयर की हैं क्योंकि मैं चाहती हूं कि मेरी जैसी महिलाओं को हिम्मत मिले।''












Click it and Unblock the Notifications