Subway के सैंडविच के लिए तरस रही थी प्रेगनेंट महिला, पार्सल घर पहुंचा तो निकली ऐसी चीज, Video Viral
सफेक, 17 अगस्त: कई ऐसे इंटरनेशनल ब्रॉन्ड्स हैं, जिनकी फूड चेन पूरी दुनिया में है। इन्हीं में एक सबवे (Subway) है, जिसके फूड स्टोर हर जगह आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन ऐसे फूड स्टोर जितने बड़े होते हैं, उनसे उतनी की लापरवाही की तस्वीरें सामने आती रहती है। हाल ही में गुजरात में मैकडोनाल्ड की कोल्डड्रिंग के अंदर छिपकली मिली थी। इसके अलावा खाने की चीजों में कॉकरोच, मेंढक सहित कई ऐसी घिनौनी चीज मिल चुकी है, लेकिन अब ब्रिटेन में प्रेगनेंट महिला को सबवे के सैंडविच में एक बड़ा सा चाकू मिला है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

सबवे के सैंडविच में कुछ मिला ऐसा
यूके में गर्भवती महिला को सबवे के सैंडविच में कुछ ऐसा मिला जिसके बाद वो हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर खुद महिला ने उसका वीडियो बनाकर सबवे से अपनी नाराजगी जताई। घटना सफेक के लोवेस्टॉफ्ट की है, जहां 21 वर्षीय नेरिस मोयस ने दावा किया कि जब उसने अपना लंच पार्सल खोला तो सैंडविच के अंदर एक बड़ा सा चाकू मिला।

फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो
सैंडविच के अंदर धारदार चाकू मिलने पर गर्भवती महिला ने सवबे से माफी की मांग की है। हालांकि उन्होंने इस बात भी खुशी जताई है कि वो सैंडविच उनके घर पहुंचा अगर किसी बच्चे के यहां जाता तो पता नहीं क्या होता। नेरिस मोयस ने अपने सैंडविच ओपन करने के बारे में फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया ताकि बताया जा सकते कि एक बहुत ही बुरा निवाला था।

सैंडविच देखकर सदमे में महिला
नेरिस जो 17 सप्ताह की गर्भवती है उन्होंने बताया, "मैंने अभी-अभी इसे खोला और ऐसा लगा जैसे 'रुको, क्या?' हम दोनों सदमे में वहीं बैठ गए। मेरे पार्टनर ने गोर्लेस्टन हाई स्ट्रीट में सबवे को फोन किया और पूछा 'क्या आपने अपना एक पीले रंग का चाकू खो दिया है?" उन्होंने माफी की मांग की करते हुए यह भी कहा कि अगर डिलीवरी एक बच्चे के लिए होती तो पता नहीं क्या हो सकता था।

महिला की शिकायत पर सबवे का बयान
उन्होंने आगे कहा सोचिए अगर यह पार्सल किसी छोटे बच्चे या फिर किशोर पास गया होता तो ? मुझे खुशी है कि यह मेरे पास आया। वहीं चाकू मिलने की इस घटना पर सबवे के एक प्रवक्ता ने डेली स्टार को बताया कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में बताया गया, कर्मचारियों ने खेद जताया। उन्होंने कहा: "सभी मेहमानों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और फ्रैंचाइजी ओनर्स से खाद्य सुरक्षा मानक सुनिश्चित रखने की अपेक्षा की जाती है।"












Click it and Unblock the Notifications