इस देश में इच्छा मृत्यु को मिली मंजूरी, अपनी मर्जी से कुछ शर्तों को पूरा कर मर सकते हैं लोग!

Euthanasia in Portugal: पुर्तगाल में हाल ही में इच्छा मृत्यु को मंजूरी मिल चुकी है। देश ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिन्हें अपनाने के बाद लोग यहां ये मांग कर सकते हैं।

Portugal legalize Euthanasia

Portugal legalize Euthanasia: 'इच्छा मृत्यु'... एक ऐसा शब्द, जिसपर लंबे समय से बवाल मचा हुआ है। कई लोग इसे सही ठहराते हैं तो कई गलत। हालांकि, कई देश इसे मान्यता भी दे चुके हैं। इस कड़ी में एक और देश जुड़ गया है।

'गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में इसे लेकर लंबी लड़ाई चली, जिसके बाद आखिरकार इच्छा मृत्यु को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें बोला गया है कि कुछ शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही लोग इच्छा मृ्त्यु मांग सकते हैं।

क्या हैं इच्छामृत्यु की शर्तें?
जो लोग असहनीय दर्द से पीड़ित हैं या फिर किसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं, वही लोग इच्छा मृत्यु की मांग कर सकते हैं। इससे पहले कई लोग इसके सपोर्ट में थे तो कई लोग इसका पुरजोर विरोध भी कर रहे थे। हालांकि, लंबे विवाद के बाद इसे अब कानूनी मान्यता मिल गई है।

18 साल से ऊपर रखी सीमा
कानूनी प्रावधानों के अनुसार, 18 साल से अधिक उम्र के वही लोग मरने के लिए सहायता का अनुरोध तभी कर सकते हैं, जब वे या तो गंभीर रूप से बीमार हों या फिर उन्हें असहनीय दर्द हो। ये केवल इन्हीं लोगों के लिए है। इसमें एक बहुत अहम शर्त ये कि ये सभी लोग मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होने चाहिए।

आखिर क्यों मच रहा था बवाल?
एक और अहम बात ये है कि कोई भी विदेशी यहां इच्छा मृत्यु की मांग नहीं कर सकता। बताते चलें कि इच्छा मृत्यु को कानूनी वैधता मिलना इतना भी आसान नहीं था। इससे पहले 4 बार बिल को सहमति मिल चुकी थी। लेकिन रूढ़िवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सॉसा हमेशा से इसका विरोध करते आए हैं। वे काफी धार्मिक हैं और उन्होंने हमेशा ही इसका विरोध किया है। लेकिन अब हाल ही में इस बिल का समर्थन करने वाली सांसद इसाबेल मोरेरा ने कहा कि इस कानून को कई बार बड़ी बहुमत के साथ मंजूरी मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+