'Alien ने मारी गोली, विमान के अंदर घुसी', UFO को लेकर पायलट के दावे से सभी हैरान
प्लेन क्रैश का एक पायलट ने अजीब कारण बताया है। जिसे सुनकर किसी को भी विश्वास नहीं होगा। दावे को साबित न करने पर पायलट को दोषी माना गया है।

Plane crashed due to UFO: यूएफओ (UFO) पिछले कई दशकों से रहस्य बनी हुई हैं। स्पेस साइंटिस्टिस्स इसे समझने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए एक पालयट ने अपना लाइसेंस को रिन्यू कराने में आ रही बाधा को खत्म करने का सोचा। पायलट ने कोर्ट को बताया कि जब वो प्लेलन उठा रहा था तो उसके सामने एक यूएफओ (Unidentified flying object) जिसके बाद से प्लेन से निरयंत्रण खो गया। जिसके चलते प्लेन क्रैश हो गई।

हो सकती है 5 साल की जेल
अपने विमान दुर्घटना को यूएफओ बनाने का दावा करने वाले पायलट को अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए झूठ बोलने के लिए जेल जाना पड़ सकता है। पालयट ने लगातार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से झूठ बोला। जिसके कारण उसा लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया। पालयल को अगले साल मामले में सजा सुनाई जाएगी। कानून के मुताबित उसे पांच साल तक की जेल हो सकती है।

UFO से निकली तेज किरण
71 वर्षीय पायलट ने दावा किया था कि यूएफओ से निकली किरणें गोली की बौछार जैसी थीं। विमान से वो प्रकाश गोली की तरह टकरा रहा था। पायलट ने अधिकारियों को बाताया की विमान उसकी गलती से क्रैश नहीं हुआ। जबकि एलियंस ने विमान पर यूएफओ से हमला किया था। जिसमें पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।

1980 में हुआ था प्लेन क्रैश
उत्तरी कैरोलिना के फेएटविले के रहने वाले पायलट नूह फेलिस का दावा है कि उनकी जान बेहद जोखिम में पड़ गई थी। फेलिस 1980 में समुद्र के ऊपर से प्लेन ले जा रहे थे। नार्थ कैरोलिना में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दावे के मुताबिक प्लेन पर अचानक यूएफओ से फायरिंग होने लगी। इसमें प्लेन को नुकसाना पहुंचने के पायलट फेलिस घायल हो गए। प्लेन भी क्रैश हो गया।

एडमिनिस्ट्रेशन ने नहीं मानी दलील
पायलट के एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में पायलट का झूट काम नहीं आया। नार्थ कैरोलिना में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने फेलिस को यह कहते हुए दोषी ठहराया कि जब वे विमान उड़ा रहे थे तो उनका ध्यान बंटा हुआ था। पायलट के सहायक अटॉर्नी रिचर्ड साउथविक के अनुसार उसने ये भी कहा कि प्लेन क्रैश में उसका कोई दोष नहीं था।

पायलट ने बोला था झूठ
पायलट नूह फेलिस द्वारा उड़ाए जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उनका लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद के निर्दोष साबित करने लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से झूठ बोला था। उन्होंने एडिएशन एडमिनिस्ट्रेशन को प्लेन क्रैश की वजह यूएफओ को बताया। जिसे उड्डययन प्रशासन ने नहीं माना। पायलट का दावा झूठा साबित होने पर उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया। अब उन्हें पांच साल तक की सजा हो सकती है। मामले में कोर्ट निर्णय सुनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications