पिटबुल के गुस्से से अंजान बच्चा मार रहा था उसे खाली बोतल, अगले ही पल डॉग ने किया कुछ ऐसा, Video Viral
Pitbull Dog Video: पालतू कुत्तों में पिटबुल सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। इस कुत्ते ने कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसको सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए। हाल ही में हरियाणा के एक गांव में पिटबुल ने हमला कर एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। वहीं अब पिटबुल डॉग से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है।
कुत्ते वैसे तो बहुत शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन पिटबुल जल्द ही आक्रामक हो जाता है। अपने गुस्से के आगे पिटबुल फिर किसी को नहीं देखता। अब ऐसा ही एक और कुत्ते के गुस्सा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिटबुल डॉग एक छोटे से बच्चे पर हमले की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है।

बच्चे और पिटबुल कुत्ते का वीडियो वायरल
दरअसल, हैरान कर देने वाले वीडियो में एक मासूम बच्चा पिटबुल कुत्ते के साथ शरारत करता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चे के हाथ में पानी की खाली बोतल है, जिससे वो खेल रहा है और फिर खेल-खेल में पिटबुल पर उससे मार देता है। हालांकि एक बार तो कुत्ता कुछ नहीं कहता, लेकिन जब बच्चा अपनी हरकत को दोहराता है तो पिटबुल गुस्से में आ जाता है।
एक सेकंड में बदला कुत्ते का मिजाज
17 सेकंड की वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूसरी बार बच्चा प्लास्टिस की खाली पानी की बोतल मारता है तो अगले ही सेकंड पिटबुल डॉग गुस्से में बौखला उठता है और बच्चे पर हमला करने की कोशिश करता है, हालांकि कुत्ते को गुस्से में देख उसका मालिक तुरंत उसे बच्चे के पास से खींच लेता है।
Toddler hitting a pit bull in the head with a water bottle 😳 pic.twitter.com/JFAP2Lw317
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) July 3, 2023
डर के भागा बच्चा
इसके बाद कुत्ते के गुस्से को देखकर बच्चा डर जाता है और वहां से भाग जाता है। ऐसे में अगर कुत्ते का मालिक उस पर ध्यान नहीं देता तो पिटबुल बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था। इस वीडियो को अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो को 4 जुलाई को पोस्ट किया गया था, जिसको देखकर यूजर भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। लोगों ने बच्चे के माता-पिता को गलत ठहराया, क्योंकि पिटबुल अपने गुस्से को लेकर काफी कुख्यात है।












Click it and Unblock the Notifications