Beach पर मछली का आतंक, 4 लोगों को मौत के घाट उतारा, 20 घायल,पिरान्हा के कारण खौफ में लोग

नई दिल्ली, 6 जनवरी। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन घटना बिल्कुल सच है। अमेरिका के बीच पर एक मछली ने लोगों को अपना शिकार बनाया। मछली ने 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं 20 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। घटना दक्षिण अमेरिका के पराग्वे का है, जहां बीच पर छुट्टियां बनाने गए लोगों को पिरान्हा मछली ने अपना शिकार बनाया।

 मछली का आतंक

मछली का आतंक

आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसी मछलियां हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं और इंसानों को अपना शिकार बनाती है। ये खतरनाक मछलियां लोगों को मौत के घाट उतार सकती है। इन्हीं में से एक है पिरान्ह मछली, जो इंसानों की जान भी ले सकती है। दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पिरान्हा मछली ने इंसानों पर हमला कर उन्हें मार डाला। मछली के इस जानलेवा हमले के बाद आसपास मौजूद लोग डर गए हैं।

 मछली का आतंक, लोगों में खौफ

मछली का आतंक, लोगों में खौफ

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 22 साल का एक युवक गायब हो गया। उसके घर वालों ने उनकी तलाश की, जब वो नहीं मिला तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वो पराग्वे नदी में नहाने गया था, पुलिस को उसकी लाश बीच पर बुरी हालत में मिली। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिल जांच में खुलासा हुआ कि उसकी मौत पिरान्हा मछली के हमले के कारण हुई। इस इलाके में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब इस खतरनाक मछली ने इंसानों को अपना शिकार बनाया है। इससे पहले 49 साल के एक युवक की भी लाश इसी हालत में बीच पर मिली थी। इसी तरह से टेबीक्यूरी नदी के पास ऐसी ही अवस्था में दो लोग मृत पाए गए थे।

 कब हमला करती है ये मछली

कब हमला करती है ये मछली

पिरान्हा मछली के इस हमले को लेकर बायोलॉजिस्ट जूलियो जेवियर ने कहा कि ये मछली अक्सर उस वक्त हमला करती हैं कि जब वो प्रजनन की स्थिति में होती है। खासतौर पर नर पिरान्हा मछलियां हमला करती है और हमले से पहले वो छिप जाती है।

 पिरान्ह मछली की खासियत

पिरान्ह मछली की खासियत

  • इस मछली की लंबाई 17 इंच के करीब होती है। इसके दांत नुकीले होते हैं।
  • ये खून की गंध सूंघकर हमला करती है।
  • ये मछली इतनी खतरनाक है कि 30 सेकेंड के भीतर इंसान की हड्डी को चबा सकती है।
  • पिरान्हा मछली बहुत ज्यादा चालाक और सेंसटिव होती हैं। पानी की हलचल तेज होने की भनक लगती है वह अलर्ट हो जाती है।
  • ये मछली हिंसक प्रवृति की होती है।
  • पिरान्हा समुद्र में घोंसला बनाकर अंडे देती है।
  • ये इतनी हिंसक होती है कि इंसान को चंद मिनटों में मौत के घाट उतार देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+