एक साथ दिखे तीन लाख से अधिक गुलाबी राजहंस, पूरी झील का नजारा हुआ पिंक, देखें Video
एक साथ दिखे तीन लाख गुलाबी राजहंस, पूरी झील का पिंक हो गया नजारा, देखें Video
Wildlife viral Video: प्रकृति के अनगिनत सुंदर रूप हैं और आए दिन अपने वातावरण में अद्भुद नजारें सामने आते रहते हैं। ऐसा ही सुंदर नजारे का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सैंकड़ों नही लाखों की संख्या में राजहंस एक झील में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

जानें कहां दिखा ये खूबसूरत नजारा
दरससल ये खूबसूरत नजारा केन्या में बोगोरिया नेशनल रिजर्व झील का है जहां सैकड़ों नही लाखों की संख्या में राजहंस एक साथ नजर आए।

बोगोरिया झील इसलिए फेमस है
केन्या का बोगोरिया झील इस पक्षी-देखने का एक फेमस स्थान है, विशेष रूप से गुलाबी राजहंस की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है।

पूरी झील पिंक नजर आ रही है
इस बार यहां इतनी अधिक संख्या में गुलाबी रंग के राजहंस दिखाए दे रहे हैं कि पूरी झील पिंक नजर आ रही है। इस खूबसूरत नजारे का ड्रोन कैमरे से कैद किया गया जिसमें गुलाबी राजहंस तैरते और झील के किनारे उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
3,000,000 pink flamingos, Kenya.🦩🦩🤯😍
🎥:IG | olmalo pic.twitter.com/qDG9ZQUoTM
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) October 25, 2022
तीन लाख गुलाबी राजहंस देख लोग हुए हैरान
ट्विटर यूजर Yoda4ever ने ये वीडियो शेयर किया है। 17 सेकंड के वीडियो में फ्लेमिंगो के झुंड पानी के शैवाल पर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ दिखाई देने वाले कैप्शन दावा किया गया है कि "3,000,000 गुलाबी राजहंस, केन्या।"












Click it and Unblock the Notifications