Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: ऑनलाइन ऑर्डर किया था चिकन, खाने के लिए काटने लगे तो निकला 'फ्राइड तौलिया'

मनीला, 06 जून। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से खाने के शौकीन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग अपने पसंदीदा खाने का मजा लेने के लिए प्रतिबंधों के बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी के एप्स के जरिए खाना घर मंगा रहे हैं। ऐसे में कई बार ग्राहकों को तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देख शायद आप भी अलगी बार रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करें तो उसे 10 बार चेक करें। (खबर के अंत में देखें वीडियो)

Recommended Video

    Online Order किया था Chicken, खाने पर निकली फ्राइड तौलिया, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
    फेसबुक पर शेयर किया वीडियो

    फेसबुक पर शेयर किया वीडियो

    जी हां, फिलीपींस के रेस्टोरेंट में चिकन का आनंद लेने पहुंची एक महिला के साथ खुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, महिला ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी के एप से फ्राइड चिकन लाने का ऑर्डर दिया था लेकिन थोड़ी देर बाद उनके सामने जो पकवान आया उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। महिला को अपने ऑर्डर में चिकन के बदले फ्राइड तौलिया मिला। महिला ने अपने साथ हुए इस अनुभव का पूरा किस्सा फेसबुक पर शेयर किया है।

    चिकन की जगह डिलीवर हुआ फ्राइड तौलिया

    चिकन की जगह डिलीवर हुआ फ्राइड तौलिया

    रिपोर्ट के मुताबिक एलिक पेरेज ने अपने बेटे के लिए फ्राइड चिकन का ऑर्डर दिया था लेकिन जब उन्होंने खाने का पैकेट खोला तो उसमें से फ्राइड 'तौलिया' निकला। यह बात जानकर आपको भी जरूर हैरानी हुई होगी लेकिन वीडियो देखते ही आपको सारा माजरा समझ आ जाएगा। महिला परिवार के साथ जब ऑर्डर किया गया खाना टेबल पर लेकर बैठी तो उसमें से चिकन की तरफ फ्राइड एक चीज निकली।

    काटने चली तो पता चला चिकन नहीं तौलिया है

    काटने चली तो पता चला चिकन नहीं तौलिया है

    हालांकि एलिक पेरेज अभी भी नहीं समझ पाई थी कि वह चिकन नहीं बल्कि तौलिया है। जब एलिक पेरेज ने उसे काटने को कोशिश की तो पता चला कि वह जिसे चिकन समझ कर काट रही है वह फ्राइड तौलिया है। फिलीपींस के जोलीबी से खाना ऑर्डर करने वालीं एलिक पेरेज ने कहा, 'जह ऑर्डर आया तो सब ठीक था, मैंने उसे चिकन समझ चाकू से काटने की कोशिश की। मुझे उसे काटने में काफी परेशानी हो रही थी। फिर मैंने उसे अपने हाथों से खोलने की कोशिश की।'

    वीडियो देख लोगों ने दी ये सलाह

    वीडियो देख लोगों ने दी ये सलाह

    एलिक पेरेज आगे कहती है, 'जब मैंने चिकन की तरह फ्राई किए गए तौलिये को देखा तो हैरान रह गई। आपको यकीन नहीं होगा मेरे सामने एक डीप फ्राइड टाउल था, यह वास्तव में परेशान करने वाला है...आप तौलिये को बटर में कैसे डालते हैं और इसे फ्राई भी करते हैं?' इसके बाद उन्होंने तौलिये का वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमानी रंग के तौलियो को चिकन की तरह ग्रेवी में लपेट कर फ्राई किया गया है। लोगों ने एलिक पेरेज को कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी है।

    यहां क्लिक करके देखें Video

    यह भी पढ़ें: OMG! धूप ने लड़की के चेहरे का कर दिया ऐसा बुरा हाल, डॉक्टर्स ने बताई वजह

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+