सड़क के बीच लगे होर्डिंग फ्रेम पर शख्स करने लगा एक्सरसाइज, YOGA DAY पर वायरल हुआ Video
दुनिया भर में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योगआसन और प्रणायाम करते हुए फोटो और वीडियो लोग शेयर कर रहे हैं, इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान खींचा है।
इस वीडियो में एक शख्स ऐसी जगह पर एक्सरसाइज कर रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और इसे अब तक 734 हजार बार देखा जा चुका है।

होर्डिंग के फ्रेम पर खड़ा होकर किया पुश-अप्स
दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स सड़क के बीच लगे होर्डिंग के फ्रेम पर खड़ा होकर पुश-अप्स करता नजर आ रहा है। रास्ते के बीचो बीच लगे होर्डिंग पर ये शख्स बड़े मजे से एक्सरसाइज कर रहा है। वहीं नीचे सड़क से गुजरने वाले लोग इसे अपनी गाड़ी रोककर गौर से निहारते नजर आ रहे हैं।
जानें शख्स ने क्यों किया ऐसा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को ओडिशा के संबलपुर का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि ये शख्स सामान्य हालत में ऐसा नहीं कर रहा है वो नशे में धुत होकर ए ऊंचे साइनबोर्ड पर चढ़ गया और वहां पर पुश-अप्स लगाने लगा। इस वीडियो में वाहनों को साइनबोर्ड के नीचे से गुजरते हुए और आदमी पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
जान की परवाह किए बगैर लगाता रहा पुश-अप्स
शराब के नशे में अपनी चेतना में नहीं रहता और उनको कोई भी कुछ कहे उन पर फर्क नहीं पड़ता है। शराब के नशे में ऐसी अजीब गतिविधियां आम बात है लेकिन इस शख्स ने सारी लिमिट की क्रास कर दी। बड़े मजे से शख्स जान की परवाह किए बिना एक्सरसाइज कर रहा है।
पहले बैल की सवारी करते हुए शख्स का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले तेलंगाना के एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बैल की सवारी करते हुए नजर आया था। वहीं अब ये इस शख्स पर ऐसा नशा चढ़ा की ये बिना खौफ के हाइट पर लगे होड्रिंग के फ्रेम पर चढ़कर पुश-अप्स करने लगा।
आदमी का क्या हुआ?
वीडियो को 734 हजार बार से अधिक बार देखा जा चुका है लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कईल लोग इस शख्स को लेकर काफी चिंतित हैं कि कहीं उसे कुछ हो ना जाए। हालांकि कुछ लोग नशे की हालत में इस तरह के उपद्रव करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने सवाल करके ये जानना चाहा कि पुलिस अधिकारियों के आने के बाद उस आदमी का क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications