डिलीवरी पर्सन चट कर गया खाना, कस्टमर को मैसेज भेज कर बोला- आलसी कहीं के...
Delivery agent eats food: फूड की होम डिलीवरी ने लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है। ऐसे में लोग होटल में जाने के बजाय घर में बैठे-बैठे खाना ऑर्डर कर देते हैं और लजीज व्यंजन का मजा लेते हैं।
फूड आर्डर करने वाले ऐप पर ऑडर करते ही हम खाने का इंतजार बेशब्री से करने लगते हैं। डिलीवरी में देर होती हैं या खाना ठंडा डिलीवर किया जाता है तो गुस्सा तो आता ही है साथ ही पूरा मजा किरकिरा हो जाता हैं। अगर सोचिए कि आपका आर्डर आपके घर पहुंचे ही नहीं और उसे रास्ते में ही डिलीवरी पर्सन खा जाए तो आप पर क्या बीतेगी।
।

रास्ते में चट कर गया खाना
हाल ही में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ डिलीवरी पर्सन उसे खाना पहुंचाने के बजाय रास्ते में उसका खाना चट कर गया। इतना ही नहीं उसको मैसेज भी भेज कर उसे आलसी भी बता डाला।
ये मामला रेडिट पर @dmfuller नाम के यूजर शेयर किया है। जिसमें उसने बताया कि उसने अमेरिका के फूड डिलीवरी ऐप डोरडैश (DoorDash) सर्विस से खाना ऑर्डर किया था। DoorDash वाले डिलिवरी एजेंट को डैशर कहते हैं।
मैसेज में लिखा खाना टेस्ट था...
यूजर ने अपना दुखद अनुभव शेयर करते हुए बताया कि डिलीवरी पर्सन ने उसका खाना खाने के बाद उसे मैसेज किया कि खाना बहुत टेस्टी था, इसके साथ ही उसे आलसी कहा जो अपने बच्चों के लिए खुद जाकर खाना नहीं लाने गया।
कस्टमर के धमकी देने पर माफी मांगने के बजाय दिया ये जवाब
डिलवीर एजेंट ने कस्टमर को खराब पिता होने का लेक्चर तो दिया साथ ही मॉफी भी नहीं मांगी। जबकि उसने कंपनी को शिकायत करने की धमकी दी कि उसे इसके लिए कंपनी नौकरी से निकाल देगी लेकिन उसने उसे जवाब दिया कि वो ये साबित कर ही नहीं सकता कि उसने खाना नहीं डिलीवर किया।
चोरी के बाद दिखाई सीना जोरी
रेडिट यूजर ने बताया कि डिलीवरी डैशर ने उसके घर के सामने से उसे मैसेज किया कि वो अपना खाना एन्जॉय करें। डैशर से हुई अपनी चैट को उस शख्स ने शेयर किया। जिसमें कस्टमर ने जवाब दिया कि बधाई हो तुम्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा । जिसके जवाब में डैशन ने लिखा तुम ये कभी ये साबित ही नहीं कर पाओंगे।
तुम आलसी और लापरवाह पिता नहीं होते तो...
कस्टमर ने जब धमकी दी कि मेरे घर के बाहर कैमरा लगा है कि तुम घर के अंदर आए ही नहीं हो बाहर से ही अपनी गाड़ी लेकर निकल गए है। डैशर ने जवाब दिया मैं तुम्हारी तरह बेवकूफ नहीं हूं अगर तुम आलसी और लापरवाह पिता नहीं होते तो तुम खुद जाकर खाना लाते और ये सुनिश्चित करते कि तुम्हारें बच्चें खाना खाएं । ना कि अपने परिवार को खाना खिलोने के लिए किसी और पर निर्भर होते।
बोला- चिकन विंग्स बहुत टेस्टी थे
क्सटमर ने जवाब दिया तुम मेरी तरह आलसी नहीं हो फिर भी खाना चुराकर कर खा रहे हो, तुम बहुत आगे जाओगे, तुम्हें कर्म का फल जरूर मिलेगा, इस पर डैशन ने जवाब दिया चिकन विंग्स बहुत टेस्टी थे।
नौकरी से निकाला या नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस चैट के बाद लोग अपने एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हें इसके साथ ही लोग ये बात जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार उसे कंपनी ने नौकरी से निकाला या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications