कैंसर को मात दे चुका था पूर्व हॉर्स ट्रेनर, मुर्गे ने ले ली जान! बेटी ने बताई हकीकत
लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे शख्स को जब बीमारी से मुक्ति मिली तो घर के पालतू पक्षी ने ही उसकी जान ले ली। परिवार इस अनहोनी से सन्न रह गया।

एक हैरान कर देने वाली घटना में रिटायर्ड हॉर्स ट्रेनर की मौत गई। घटना आयरलैंड की है। परिवार के लोगों को जब ये जानकारी हुई तो उन्हें एक बार तो यकीन नहीं हुआ। अब घटना की हकीकत शख्स के बेटी ने बताई है।
मुर्गे के हमले घायल हुआ था शख्स
आयरिश पू्र्व हार्स ट्रेनर की मौत परिवार के लिए कुछ देर तक रहस्य बनी रही। पहले जब बेटी ने पिता को देखा तो लगा कि वे सो रहे हैं। लेकिन अगले क्षण जब उनके पैरों पर नजर पड़ी तो वो अवाक रह गई। दरअसल आयलैंड के शख्स जैस्पर क्रौस बेड पर लेटे थे और उनके पैर से खून बह रहा था। उनकी बेटी वर्जीनिया गुइनन ने जब ये हालत देखी तो उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
कैसे हुई मौत?
रिटायर्ड हॉर्स ट्रेनर जैस्पर (Jasper Kraus) जब पिछले साल अपने बगीचे में थे, ते उनके ऊपर पीछे से मुर्गे ने हमला कर दिया। ये मुर्गा उनका पालतू था, जिसका नाम उन्होंने ब्रह्मा रखा था। जैस्पर की बेटी वर्जीनिया के अनुसार वो सीधा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजीब व्यवहार कर रहा था। मुर्गे ने जैस्पर के बाएं पैर में गहरा घाव हो गया। जिससे काफी खून बह गया। हमले के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिससे उनकी मौत हो गई। मुर्गे ने जैस्पर की तीन साल की बच्ची पर हमला करने की कोशिश की।
बेटी के किया आगाह
पालतू मुर्गा काफी सहज व्यवहार का था, लेकिन उसमें आए बदलाव को वो भी नहीं पहचान सके। वर्जीनिया ने कहा कि अपने पालतू पशु या फिर पक्षियों के व्यवहार में परिवर्तन को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कैंसर को दी थी मात
आयरलैंड के द हेग के रहने वाले जैस्पर क्रौस कुछ दिन पहले ही कैंसर (Cancer) की बीमारी से ठीक हुए थे। हालांकि वे कैंसर की दवाओं का सेवन भी कर रहे थे। लेकिन इस बीच उनके पालतू मुर्गे ने उनके ऊपर हमला कर कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications