अजीब कारणों ने इन लोगों को रातोंरात बना दिया स्टार, पूरी दुनिया में हुआ नाम
दुनिया में हर कोई फेमस होना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी आजमाते हैं। लेकिन फिर वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेवजह ही फेमस हो जाते हैं।
नई दिल्ली। दुनिया में हर कोई फेमस होना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी आजमाते हैं। लेकिन फिर वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेवजह ही फेमस हो जाते हैं। ये न मेहनत करते हैं, न तरकीब भिड़ाते हैं। बस बैठे-बैठे सोशल मीडिया के सहारे फेमस हो जाते हैं। ऐसे कुछ लोगों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो बड़े ही विचित्र कारणों से फेमस हुए हैं...


11 महीने में इंटरनेट सेंसेशन बन गया ये बच्चा
एक बच्चे की हाथ में रेत पकड़े हुए समंदर किनारे तस्वीर आपने जरूर देखी होगी। इस बच्चे के चहरे पर कुछ हासिल करने के भाव हैं। ये बच्चा दुनियाभर में 'सक्सेस किड' से जाना जाता है। इसकी तस्वीर से इंटरनेट पर इतने मीम (memes) मौजूद हैं कि इंसान गिन न पाए। इस बच्चे का नाम सैमी ग्रीनर है और ये तस्वीर उसकी मां ने साल 2007 में खींचीं थी जब वो केवल 11 महीने का था। ये तस्वीर सबसे पहले उन्होंने फ्लिकर पर डाली और दो साल तक ये वहां ऐसे ही पड़ी रही। फिर अचानक ये इतनी वायरल हो गई कि इसपर हजारों मीम बनने लगे और आज तक बन रहे हैं।

ढिंचैक पूजा ने सिखाया सेल्फी लेना
'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने को भला कौन नहीं जानता। ढिंचैक पूजा इसी गाने की बदौलत आज एक इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। ऐसा नहीं है कि ढिंचैक पूजा ने इससे पहले गाने नहीं गाए। उनका पहला गाना 'दारू दारू दारू' था लेकिन उसे कोई खास पब्लिसिटी नहीं मिली। यूट्यूब पर वो कुछ सालों ऐसे ही पड़ा रहा। फिर इस साल उनका एक और गाना आया 'सेल्फी मैंने ले ली आज'। सेल्फी के दीवानों के बीच ये गाना तुरंत हिट हो गया और कई फेसबुक पेज ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। गाना फेमस अपने सुर-ताल के लिए नहीं, बल्कि बेसुरे और कानफोड़ आवाज के कारण फेमस हुआ था। खैर कारण जो रहा हो, इसने ढिंचैक पूजा को चंद दिनों में स्टार बना दिया।
Recommended Video


लंदन ओलंपिक्स में दिखी अंजान लड़की
लंदन ओलंपिक्स के दौरान जब भारतीय टीम स्टेडियम में फ्लैग मार्च कर रही थी तभी एक वहां एक लड़की दिखाई दी। उसने भारतीय टीम के कपड़े नहीं पहने थे, बल्कि लाल टॉप और ब्लू जींस पहनी थी। इस लड़की के बारे में किसी को नहीं मालूम था और स्टेडियम में दिखने के बाद सभी इसकी खोज में लग गए। भारत में लड़की की इस हरकत की कड़ी निंदा हुई थी। हालांकि बाद में इसकी पहचान उजागर हो गई थी। इसका नाम मधुरा के नागेंद्र है और ये ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली टीम का हिस्सा थी।

एक घटना से शुरू हो गया आंदोलन
रोजाना की तरह बस में सफर करने वाली रोजा पार्क्स के लिए एक दिन एतिहासिक बन गया। 1 दिसंबर 1955 के दिन वो बाकि दिनों की तरह बस में सफर कर रही थीं जब बस ड्राइवर ने उन्हें सीट से उठने के लिए कह दिया। बस में गोरों के लिए कुछ सीटें आरक्षित थीं। आरक्षित सीटें भर जाने के बाद बस ड्राइवर ने उन्हें सीट से उठने के लिए कहा ताकि वहां भी गोरे बैठ सकें लेकिन रोजा ने इससे साफ इंकार कर दिया। ये घटना कुछ ही दिनों में जनआंदोलन बन गई और अमेरिका में नस्लभेद को लेकर बहस छिड़ गई। उन्हें अमेरिका में स्वतंत्रता आंदोलन की जननी भी कहा जाता है।

हर अखबार में छाई रहती है ये लड़की
एक अखबार में छपी लड़की रातोंरात फिल्मों और विज्ञापनों की फेवरेट बन गई। इसकी तस्वीर हर सीरियल, हर फिल्म में इस्तेमाल की जाने लगी। चाहे खबर किसी भी साल कि हो, लेकिन तस्वीर इसी की होती थी। हॉलीवुड फिल्मों में खासतौर पर इसे दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications