मेट्रो ट्रैक से कूदने वाली थी लड़की, नीचे खड़े लोग चिल्लाने लगे, आखिर कैसे बची जान?
दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं, जिनके सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इस कड़ी में एक लड़की ने मेट्रो ट्रैक के ऊपर चढ़कर लोगों को हैरत में डाल दिया। वो मेट्रो के ऊपर कूदने की धमकी देने लगी। इसके बाद क्या हुआ, चलिये जानते हैं...
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को ट्रैक के ऊपर चढ़े देखा जा सकता है। जब लोगोंं ने लड़की को देखा तो स्टेशन पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया।

अधिकारियों ने काफी चालाकी से लड़की को सुसाइड करने से बचा लिया। दरअसल, जब लड़की ट्रैक पर चढ़ी हुई थी तो अधिकारियो को इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने उसे बचाने की पुरजोर कोशिश करते हुए उससे बातचीत की। लड़की को बातचीत में उलझाए रखा और फिर दूसरे लोगों ने उसे ट्रैक से नीचे उतार दिया।
इस तरह से लड़की की जान बचाई जा सकी। अगर समय रहते अधिकारी नहीं पहुंचते तो लड़की की जान भी जा सकती थी। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि लड़की ट्रैक पर चढ़ी हुआ है और नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रखी है। लोग लड़की को नीचे उतरने की गुजारिश करते हुए चिल्ला रहे हैं लेकिन लड़की कहां मानने वाली थी। इसके बाद अधिकारियों को इस मामले के बारे में सूचना दी गई।
तब जाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की को बातों ही बातों में नीचे उतार दिया। बता देें कि ये पहला मामला नहीं है, जहां इस तरह किसी ने मेट्रो ट्रैक से नीचे कूदने के बारे में सोचकर जिंदगी खत्म करने की कोशिश ना की हो। इससे पहले ही अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन में एक लड़की ट्रैक पर चढ गई थी। इसके बाद लड़की को नीचे उतारने की तमाम कोशिशें की गईं लेकिन वो मानी नहीं।
काफी मशक्कत के बाद नीचे कुछ बिछा दिया गया ताकि लड़की अगर कूदे भी तो सुरक्षित रहे। लेकिन दुर्भाग्यवश लड़की नीचे कूदी और वो बच नहीं सकी। उसे गंभीर चोटें आईं। ये मामला भी जबरदस्त सुर्खियों में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications