'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' गाने पर इन बालिकाओं का डांस न देखा तो क्या देखा, हंसते-हंसते पागल हो जाओगे

इंटरनेट पर अजब-गजब वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करने वाली दो पॉपुलर भारतीय इंटरनेट सेलेब्रिटी का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब पॉपुलर हो रहा है।

वाशिंगटन। इंटरनेट पर अजब-गजब वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करने वाली दो पॉपुलर भारतीय इंटरनेट सेलेब्रिटी का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब पॉपुलर हो रहा है। दोनों हाल ही में अमेरिका में एक-दूसरे से मिलीं और दोनों ने एक ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखने वालों का यकीनन हंसते-हंसते पेट फट गया होगा। मजेदार बात ये है कि उन्होंने इस डांस के लिए एक ऐसे गाने को चुना जो भारत में काफी लोकप्रिय है।

'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' पर बिखेरे जलवे

'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' पर बिखेरे जलवे

निहारिका एनएम और रूही दोसानी का नाम तो आपने सुना ही होगा। दोनों भारत की फेमस इंटरनेट सेलेब्रिटी हैं। इनकी फनी वीडियो आए दिन आपको गुदगुदाती रहती हैं। दोनों का मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने गाने पर किया गया डांस खूब वायरल हो रहा है। गाने का वीडियो देखकर आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे।

गाने की वीडियो हुई वायरल

गाने की वीडियो हुई वायरल

इस वीडियो को अबतक 2.7 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इससे पहले भी दोनों की वीडियोज काफी धमाल मचा चुकी हैं। हालांकि दोनों का अपना अगल-2 इंस्टाग्राम अकाउंट है, लेकिन यह वीडियो उन्होंने साथ मिलकर बनाई है।

संगीतकार यशराज मुखाते ने वीडियो को बताया कमाल

संगीतकार यशराज मुखाते ने वीडियो को बताया कमाल

इस वीडियो पर कई लोगों ने शानदार कमेंट किये हैं। फेमस म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने इस वीडियो पर लिखा, 'क्या ऊर्जा है।' आप भी देखें यह शानदार वीडियो और दें अपनी प्रतिक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+