इस देश में अचानक कुत्ते बन गए 1000 लोग, वायरल हो रहा है VIDEO

एक अजीबोगरीब घटना में 1000 लोगों को कुत्ते बनते हुए देखा गया। ये मामला बर्लिन के पॉट्सडैमर प्लात्ज रेलवे स्टेशन का है, जहां एक अनूठे कार्यक्रम में लोग इस तरह कुत्ते बनकर एकत्रित हुए और उन्हें देखने के बाद अन्य लोग काफी चौंके हुए नजर आए।

इस मीटअप को कैमरे में कैप्चर भी किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसमें कुछ लोग आपस में एक दूसरे से कुत्तों की तरह भौंकते हुए बातचीत कर रहे हैं। रोजमर्रा आम तरीके से चलने वाले बर्लिन स्टेशन में इस तरह के अजीबोगरीब वाकये ने लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसका दी।

dogs

इस असाधारण गैदरिंग में इकट्ठा हुए लोग जापानी शख्स टोको की तरह ही लग रहे हैं, जिसने 14000 डॉलर खर्च कर अपने कुत्ता बनने के शौक को पूरा किया। शख्स आज अपने सपने को आराम से बिना किसी परेशानी के जी रहा है।

लोगों के कुत्ता बनकर इकट्ठा होने वाले वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि मंगलवार को कैनाइन बीइंग्स नामक समूह द्वारा आयोजित बैठक के लिए मिडिल बर्लिन के पॉट्सडैमर में लोग इकट्ठे हुए। ये लोग कुत्ते के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले लोगों के अधिकारों के लिए इकट्ठा हुए हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+