बड़े-बड़े पंख फैलाकर आसमान में उड़ता दिखा रहस्यमयी परिंदा! 1.3 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO
Viral Video: कई बार इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज मिल जाते हैं, जो अपने आप में बेहद चौंकाने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है। वीडियो में एक रहस्यमयी पक्षी बड़े-बड़े पंख फैलाकर आसमान में उड़ता दिख रहा है।
पंख फैलाए आसमान में दिखा ये पक्षी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को हैरान करके रख दिया है, जिसमें आप एक पक्षी को पंख फैलाए आसमान में उड़ते देख सकते हैं। दुर्लभ फुटेज में बिजली के तार में बैठा ये पक्षी नजर आया। इसके बाद वो पंख फैलाकर ऐसा उड़ा कि देखने वाला देखता ही रह जाए। चलिये आपको बताते हैं कि ये रहस्यमयी पक्षी आखिर है क्या?

शानदार है वीडियो
सीसीटीवी इडियट्स द्वारा सोशल मीडिया पर मोर का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो ने प्रकृति प्रेमियों से लेकर सभी को हैरान करके रख दिया है। क्योंकि ये वीडियो काफी दुर्लभ है। पहले मोर बिजली के तार में बैठा दिखता है और इसके बाद वो पंख फैलाकर खुले आसमान में उड़ने लगता है।
Recommended Video
1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा
वीडियो को 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। जुलाई 31 को वीडियो शेयर किया गया था। लोग इस खूबसूरत और दु्र्लभ नजारे पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उसने भी कई दफा मोर को ऐसे उड़ते हुए देखा है। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार ये खूबसूरत नजारा देखा है।
लोग बोले- "ये तो कार्टून जैसा लग रहा"
वहीं कई लोगों का तो ये भ्रम भी टूटा कि मोर उड़ नहीं सकते। एक यूजर ने कहा कि सबको यही लगता है कि मोर उड़ नहीं सकते। ऐसे में ये वीडियो ये भ्रम तोड़ने के लिए काफी है। एक और यूजर ने कहा कि ये सीन तो पोकेमॉन जैसा लग रहा है। एक ने कहा कि मैंने तो इन्हें थोड़ी ही ऊंचाई पर उड़ते देखा है। लेकिन ये तो काफी ऊंची उड़ान भर रहा है। ऐसे में ये नजारा काफी अद्भुत है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
चिड़ियाघर से सामने आया था ये मामला
बताते चलें कि अप्रैल 2023 में, न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर से भागे हुए मोर का एक वीडियो वायरल हुआ था। खूबसूरत पक्षी ने सड़कों पर उत्पात मचाया, जिसके कारण लोगों ने सुरक्षा कारणों से उसे जाल में फंसाने की भी कोशिशें कीं। हालांकि बुद्धिमान पक्षी इंसानों को मात देने में कामयाब रहा और सफलतापूर्वक जाल से भाग निकला।
घूमने-फिरने की आजादी होने के बावजूद तब मोर लगभग 24 घंटों के बाद चिड़ियाघर लौट गया। मोर को सुरक्षित अपने घर वापस देखकर चिड़ियाघर के रखवालों को राहत मिली।












Click it and Unblock the Notifications