VIDEO: CCTV में कैद हो गया वरना कोई यकीन ना करता, अचानक रात को खुद चलने लगी बाइक

नई दिल्ली। parked bike was seen moving, सोशल मीडिया(social media) पर एक बेहद ही डरा देने वाली सीसीटीवी क्लिप(CCTV) वायरल हो रही है। वीडियो इतनी डारवनी है कि वो आपको कुछ सेकेंड के लिए डरा सकती है। अगर आप भूत-प्रेत में विश्वास नहीं करते हैं तो यह क्लिप आपको एक बार सोचने के लिए मजबूर कर सकती है। ट्विटर यूजर अबंर जैदी ने 30 सेकंड की क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की है। क्लिप में रात के अंधेर में खड़ी बाइक खुद से चलती दिख रही है। वीडियो में इस असामान्य घटना को देख हर कोई दंग रह गया है।

CCTV में कैद हुई घटना

CCTV में कैद हुई घटना

ट्विटर यूजर अबंर जैदी ने 30 सेकंड की क्लिप ट्वीट करते हुए लिखा, 'कैमरे में कैद हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता।' मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो गुजरात का है। जहां रात के समय एक सुनसान पड़ी गली में दो बाइकें सीसीटीवी फुटेज में खड़ी दिख रही हैं। कुछ देर तक बाइक अपनी जगह पर जस की तस नजर आती है, लेकिन अचानक एक बाइक अपने आप चलने लगती है। कुछ दूर जाकर बाइक मुड़ती है और गिर जाती है।

फुजेट हैरान करने वाली है

फुजेट हैरान करने वाली है

हैरान करने वाली बात ये है कि, खुद ही चल पड़ी बाइक के आसपास कोई शख्स नहीं हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। बेहद की चौंकाने वाली इस फुटेज को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि, जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है, वह एकदम सही या फिर किसी शरारती तत्व ने इसमें छेड़छाड़ कर वायरल किया है। वन इंडिया इस क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो क्लिप पर लोग जमकर शेयर तथा कमेंट कर रहे हैं। @unlimitedbanter के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, भूतों को ड्राइविंग लाइसेंस भी पास करना होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, गिरी हुई गाड़ी को उठा देता तब मानता कि भूत सच में होते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, सिक्योरिटी कैमरा देखकर बाइक छोड़कर भाग गया भूत!, एक और यूजर कमेंट किया कि भूत ने पी रखी थी, इसलिए गिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+