Video: 'कसम से कोई इतना भी पागल हो सकता है', पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दुल्हन को गिफ्ट किया गधे का बच्चा

पाकिस्तान के यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी शादी में दुल्हन को वेडिंग गिफ्त के तौर पर एक गधे का बच्चा दिया है। वहीं अजलान शाह एक वीडियो में यह भी बताया कि उसने अपनी दुल्हन को एक गधे का बच्चा गिफ्ट क्यों किया है।

 Pakistani YouTuber Azlan Shah

अभी कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान गर्ल आयशा ने सोशल मीडिया पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस कर बहुत चर्चा में रहीं। अभी भी लोग इंस्टाग्राम पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर रील बना रहे हैं। आयशा अभी चर्चाओं से उतरी भी नहीं थी कि पाकिस्तान के और यूट्यूबर की शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है, वो भी एक गधे के बच्चे को लेकर। जी हां, सही पढ़ा आपने गधे के बच्चे को लेकर। असल में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपनी दुल्हन को शादी के दिन तोहफा देकर लोगों का ध्यान खींचा है। कराची के यूट्यूबर अजलान शाह ने रिसेप्शन में अपनी दुल्हन को गधे का बच्चा गिफ्ट देकर सरप्राइज किया।

पाकिस्तानी यूट्यूबर की शागी 'गधे के बच्चे' की वजह से चर्चा में

पाकिस्तानी यूट्यूबर की शागी 'गधे के बच्चे' की वजह से चर्चा में

असल में हाल ही में पाकिस्तान के कराची के रहने वाले यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी शादी में अपनी दुल्हन वारिशा को एक गधे के बच्चा गिफ्ट किया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूट्यूबर अजलान शाह ने हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉक्टर वारिशा से शादी की है।

'मैं जानता था कि मेरी वारिशा को गधों बच्चे बहुत पसंद हैं'

'मैं जानता था कि मेरी वारिशा को गधों बच्चे बहुत पसंद हैं'

यूट्यूबर अजलान शाह ने कहा कि वह हमेशा से जानते थे कि वारिशा को गधों के बच्चे बहुत पसंद हैं। इसलिए वह अपनी दुल्हन के लिए शादी के तोहफे के रूप में एक गधे के बच्चे को लाए। अपनी शादी के रिसेप्शन का वीडियो यूट्यूबर अजलान शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने वारिशा को गधा क्यों गिफ्ट किया है।

'सवाल यह है कि गिफ्ट में गधा ही क्यों?'

'सवाल यह है कि गिफ्ट में गधा ही क्यों?'

वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर 2.84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। (खबर लिखे जाने तक) वीडियो को शेयर यूट्यूबर अजलान शाह ने कैप्शन के तौर पर लिखा, ''सवाल यह है कि गिफ्ट में गधा ही क्यों...तो जवाब ये है कि मेरी दुल्हन को गधा पसंद है। दूसरी बात यह है कि यह दुनिया का सबसे मेहनती और प्यार करने वाला जानवर है।

बेबी डोंकी को लिया गोद

बेबी डोंकी को लिया गोद

रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर अजलान शाह और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉक्टर वारिशा दोनों ने इस बेबी डोंकी को गोद ले लिया है। इसका नाम उन्होंने भोला रखा है। शादी के कुछ दिनों बाद अजलान शाह और वारिशा ने गधे के बच्चे के साथ तस्वीर भी शेयर की है और लिखा है, ''हम और हमारे भोला।''

'मुझे जानवरों से प्यार है, लोग चाहे कुछ भी कहें...'

'मुझे जानवरों से प्यार है, लोग चाहे कुछ भी कहें...'

वारिशा को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, "मैं तुम्हें सिर्फ एक गधा नहीं रहने दूंगी, मैं तुम्हें इंसानों की तरह प्यार करूंगी।" वहीं अजलान ने कहा, "मुझे जानवरों से प्यार है, लोग चाहे कुछ भी कहें, गधा जानवरों में सबसे प्यारे जानवर हैं। मैं गधे से प्यार करता हूं, यह वारिशा को मेरी ओर से गिफ्ट था।

कई लोगों ने किए मजेदार कमेंट

कई लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मुद्दे पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कसम से कोई इतना भी पागल हो सकता है। ये मैंने नहीं सोचा था।'' एक यूजर ने लिखा, ''यार तुम लोग मुझे गोद ले लेते, मुझे भी मेरी मां गधा समझती है।'' एक यूजर ने लिखा,''शुक्र है, आपकी दुल्हन को डायनासोर पसंद नहीं था।'' एक यूजर ने लिखा, ''शादी पर इंसान आए थे या नहीं।'' एक यूजर ने लिखा, ''वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+