पाक सेना का कब-कब टूटा घमंड? हिंदुस्तान की नेवी के कारनामे से पहले पाकिस्तानी लड़की ने खोली पोल, देखें Video
भारतीय सेना ने अपना दमखम कोई एक बार नहीं दिखाया है। बल्कि समय-समय पर सेना कुछ ऐसा करती आई है, जिससे भारतीय ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क भी उनका गुणगान करने को मजबूर हो गए। हाल ही में एक बार कुछ ऐसा ही हुआ, जहां पाकिस्तान के 23 नागरिक इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।
भारतीय नौसेना ने बचाए 23 पाकिस्तानी
खबरें हैं कि नौसना ने इन सभी लोगों को रेस्क्यू किया है, जिसके बाद ये खुद को जयजयकार करने से रोक नहीं सके। इन लोगों को अरब सागर में समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया गया। इसके बाद ये लोग नौसेना और भारत का शुक्रिया अदा करते दिखे। सोशल मीडिया पर ये क्लिप खूब वायरल हो रहा है।

लड़की ने उड़ाई पाक की धज्जियां
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानियों ने भारत की तारीफ की हो। इससे पहले भी एक लड़की पाकिस्तान के चीथड़े उड़ाती दिखी औऱ भारत को अपने देश से कई मायनों में बेहतर बताती दिखी। लड़की ने अपने देश के हाल बयां किये। लड़की से जब रिपोर्टर कहती है कि जम्मू हमारा है तो लड़की कहती हैं कि पाकिस्तान के जो हालात हैं ना मुझे तो लगता है कि इंडिया वो भी ले लेगा।
लड़की ने अपनी आर्मी को लेकर कहा था कि पाकिस्तान की आर्मी बिल्कुल भी मजबूत नहीं है। भारत इतना बड़ा है उनके पास जम्मू कश्मीर है। हमारे पास भी है एक हिस्सा लेकिन आजाद कश्मीर बहुत छोटा है। मगर पाक के जो हाल आज हैं ना वो दिन दूर नहीं जब भारत ये भी ले लेगा।
बताते चलें कि हाल ही में इंडियन नेवी ने जब 23 पाकिस्तानी लोगों को लुटेरों से बचाया तो वे भारत का धन्यवाद करते नहीं थके। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब नेवी द्वारा इंसानियत को सर्वोपरि रख पाकिस्तानियों को बचाया गया हो, इससे पहले भी ईरानी जहाज से पाकिस्तानियों को बचाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications