जीतेंगे भई जीतेंगे... ODI का आगाज होते ही 'पाकिस्तानी सिंगर' का गाना वायरल, लोग बोले- 'कान से खून निकल गया'
Pakistani singer video: ओडीआई की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार भी खत्म हो चुका है। सभी देश अपनी-अपनी टीमों को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच खुद को सिंगर बताने वाले पाकिस्तान के फहत अली खान का एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। क्लिप में वे बड़े ही फनी अंदाज में अपनी टीम को चीयर करते दिख रहे हैं।
अपनी टीम को चीयर करता दिखा शख्स
वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज बस बढ़ते ही जा रहे हैं। अपनी टीम को खान चीयर करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं जीतेंगे भई जीतेंगे। क्लिप को पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने भी शेयर कियी है। और कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये नहीं हो सकता। उन्होंने मेरे बिजी शेड्यूल का फायदा उठाया है। इनकी बराबरी कभी नहीं हो सकती।

ढिंचैक पूजा से लोगों ने किया कंपयेर
कई यूजर्स ने अपने आप को सिंगर क्लेम करने वाले फतह अली खान को ढिंचैक पूजा से ही कंपेयर कर डाला। एक यूजर ने कहा कि भाई कमाल का टैलेंट है आपके अंदर। इसे छिपा कर ही रखो। एक दूसरे ने कहा कि हे भगवान मेरे कान। एक ने कहा कि ऐसा गाना गाने पर तो छह महीने की जेल होनी ही चाहिए। तो एक ने कहा कि ब्यूटीफुल सॉन्ग। एक ने कहा कि गॉड ब्लास्ट यू।
ओडीआई की हुई शुरुआत
बताते चलें कि गुरुवार से ओडीआई वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और दोपहर 2 बजे से पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाना है।
लोगों की छूट पड़ी हंसी
क्लिप में फहत खान खुद भी बेहद फनी लग रहे हैं और उनका गाना तो इसे और भी ज्यादा फनी बना रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। लोग इसपर जमकर फनी रिएक्शन दे रहे हैं और अलग-अलग अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को ये फनी लगा तो कईयों ने इस तरह के वीडियो शेयर कर खुद को सिंगर कहलाने पर आपत्ति जताई है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
वीडियो पर लोग अब भी खूब कमेंट्स करने में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications