पाकिस्तान: Live शो में एंकर के ऊपर किया आग का गोला, Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक टीवी एंकर के ऊपर Live शो के दौरान आग का गोला गिर पड़ा। न्यूज एंकर लाइव शो के दौरान सीनियर मुद्दे पर बहस कर रहा था। शो लाइव था कि अचानक टीवी में गोली चलने की आवाज सुनाई देने लगी। गोली की आवाज सुनकर एंकर थोड़ा हड़बड़ाया और डर गया। गोली की आवाज आने के बावजूद एंकर ने शो जारी रखा और बहस को आगे बढ़ाया।

चंद सेकेंड ही हुए थे कि अचानक एंकर के उपर जलता हुआ आग का गोला आ गिरा। अपने ऊपर जलते आग का गोला गिरता देखकर एंकर डर के मारे वहां से फौरन उठकर भाग गया। शो के बीच में बी भगदड़ मच गई और एंकर को शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इस दौरान एंकर के हाव-भाव से साफ देखा जा सकता है कि वो कितना डरा हुआ था। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तानी टीवी के लाइव शो के दौरान इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच की खबर सुनाते वक्त समा टीवी के एंकर ने लाइव बुलेटिन में उंगलियों से अश्लील इशारे किए थे, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। हैरानी की बात ये है कि एंकर ने ऐसा तब जब ऐसा किया जब बगल में महिला न्यूज एंकर भी बैठी थीं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications