पाकिस्तान का ये कैसा गेम! एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसा रहे खिलाड़ी, VIDEO VIRAL
Pakistan Unique Kabaddi: कबड्डी का खेल काफी दिलचस्प होता है। जितना इसे खेलने में मजा आता है उतना ही लोगों को देखने में। हर जगह कबड्डी के खेल को कबड्डी जैसा ही खेला जाता है। लेकिन पाकिस्तान में कबड्डी का खेल काफी अलग होता है। वायरल वीडियो में ये साफ तौर पर नजर आ रहा है।
पाकिस्तान का अनोखा खेल स्लैप कबड्डी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस खेल में खिलाड़ी एक दूसरे को जमकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। खेल से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो प्लेयर एक दूसरे को कसकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)

खिलाड़ियों ने की थप्पड़ों की बरसात
गेम के नाम से ही साफ है कि इसमें खिलाड़ी पक्का एक दूसरे को थप्पड़ ही मारते होंगे। लेकिन ये होता कैसे होगा? ये बात कई बार लोगों के मन में आ जाती है। ऐसे में आपको भी ये वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए। जिसमें दिख रहा है कि खिलाड़ी एक दूसरे को पकड़ने या फिर खींचने की बजाय जोरदार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
क्या है स्लैपिंग कबड्डी?
'आज तक' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के कबड्डी खिलाड़ी हाजी तसव्वुर ने बताया कि ये गेम दो लोग खेलते हैं। थप्पड़ मारने के बाद एक खिलाड़ी को पॉइंट मिलता है। तो वहीं दूसरा खिलाड़ी उस पॉइंट को बचाने के लिए अपना बचाव करता है। इस दौरान सिर्फ थप्पड़ ही मारा जा सकता है। अगर कोई घूंसा मारेगा तो ये बेईमानी माना जाएगा थप्पड़ आप जितना चाहे मार सकते हैं।
थपड़ी कबड्डी पसंदीदा खेल
इस अलग तरह के गेम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां आस-पास के लोग पारंपरिक कबड्डी की बजाय थपकी वाली कबड्डी खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें ये गेम खेलकर काफी खुशी होती है। देखने में भी ये गेम काफी मजेदार लग रहा है। इस पर एक यूजर ने कहा कि बेचारी युवा ब्रिगेड जो पंजाब की परंपराओं या फिर संस्कृति को नहीं जानती, मजाक ही कर सकती है। एख और यूजर ने कहा कि ये कोई लड़ाई नहीं है, बल्कि पंजाब में एक लोकप्रिय खेल है।
देखें वायरल वीडियो...
What fighting style is this 😧 pic.twitter.com/D5mNAXEVwK
— Woman of Wonder 🐳 (@WonderW97800751) June 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications